फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Monsoon's first rain drenched

मानसून की पहली बरसात में सराबोर हुआ नगर, गलियों में भरा पानी

Sun, 13 Jun 2021 09:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 09:33 PM IST
विज्ञापन
Monsoon's first rain drenched
गोंडा। दो सप्ताह पहले दस्तक देकर मानसूनी बारिश ने रविवार को सब कुछ सराबोर कर दिया। बरसात होने के कारण किसानों ने खेती की रफ्तार पकड़ ली। किसानों ने धान के बेड़न डालते नजर आए और कुछ किसानों ने तो रोपाई भी शुरू कर दी।
विज्ञापन

लेकिन शहरी इलाकों में बरसात के कारण लोगों का चलना दूभर हो गया। गोंडा नगर पालिका की लापरवाही ने नालों की सफाई नहीं हो पाई और गलियों व मोहल्लों में बारिश का पानी लबालब भर गया।
विज्ञापन

जैसा कि मौसम विभाग ने मानसून के पहले आने की संभावना जताई थी। रविवार की सुबह चार बजे से ही बारिश शुरू हो गई जो दोपहर दो बजे तक जारी रहा। रिमझिम बारिश से नगर के आवास विकास कालोनी, मालवीयनगर, जानकीनगर सहित कई मोहल्लों में जलभराव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवास विकास दूसरे फेज में बारिश के साथ जमा कूड़े भी तैरने लगे। जानकीनगर में भी गलियों में जलभराव हो गया। शहर के मध्य से गुजरी लखनऊ गोंडा फोर लेन पर टामसन इंटर कालेज सिंचाई विभाग के सामने जलभराव हो गया। सिंचाई विभाग में ही सड़कों के जर्जर होने तथा गड्ढा होने के कारण यहां भी जलभराव हो गया। फोर लेन के दूसरे छोर पर जलनिकासी न होने के कारण जलभराव हो गया।
जानकीनगर कालोनी में कुंवर टाकीज के बगल पहले से एक खाली जगह में अस्पताली कचरा गिरने से महामारी का कुंड बना हुआ है। यहां सहारा हास्पिटल का रसायन युक्त पानी आवासीय कालोनी के मध्य खाली जमीन में खुलेआम गिराया जा रहा है।
आज बरसात होते ही इस महामारी कुंड का अस्पताली कचरा मोहल्ले में तैरने लगा। इस अस्पताल के कचरे की शिकायत मोहल्लेवासियों ने कई बार अस्पताल प्रशासन से की लेकिन सीएमओ व जिम्मेदार अधिकारी इसे देखने तक नहीं गए।

इस मोहल्ले के लोगों ने जिला प्रशासन ने मांग की है कि इस कोरोना काल में कोई बड़ी महामारी न फैले अस्पताली कचरा के निस्तारण की व्यवस्था कराने की मांग की है। साथ ही अस्पताल का रसायन युक्त पानी तत्काल रोके जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed