फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Monday was filled with devotion to Shiva

Gonda News: शिव की भक्ति से सराबोर रहा सोमवार

Mon, 14 Jul 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 14 Jul 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Monday was filled with devotion to Shiva
जयप्रभाग्राम ​स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर में पूजन करते श्रद्धालु। - संवाद
गोंडा। सावन के पहले सोमवार पर भोर से ही शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतार लग गई। शहर के दुखहरण नाथ मंदिर में भोर से ही घंटे-घड़ियाल गूंजने लगे। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। पूरे दिन हर हर महादेव और हर हर बम बम की गूंज सुनाई दी।
विज्ञापन

दुखहरण नाथ मंदिर में श्रद्धालु अंकिता, प्रतिभा, रोहन ने बताया कि सावन माह में पूजन से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। यह माह उनका सबसे प्रिय है। पंडित शेषमणि का कहना है कि दुखहरण नाथ मंदिर का इतिहास मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम से जुड़ा है। जब अयोध्या में राम ने जन्म लिया तो भगवान शिव उन्हें देखने के लिए आए थे। उस वक्त जिस स्थल पर भगवान शिव ने प्रवास किया था, आज वहां पर दुखहरण नाथ मंदिर है। सोमवार को एसपी विनीत जायसवाल ने दुखहरण नाथ मंदिर में जलाभिषेक कर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया।
विज्ञापन

सरयू के जल से श्रद्धालुओं ने किया अभिषेक
करनैलगंज। सरयू के कटरा घाट से जल लेने के लिए भोर से ही श्रद्धालु उमड़ पड़े। फिर भक्ति, आस्था और उल्लास के बीच शिवालयों में जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, दुग्धाभिषेक और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन किया। सर्वाधिक भीड़ बरखंडी नाथ महादेव मंदिर में देखने को मिली, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, भांग, धतूरा और दूध अर्पित कर भोलेनाथ को प्रसन्न किया। महंत सुनील पुरी की अगुवाई में विधिपूर्वक पूजन संपन्न कराया गया। कटरा घाट के मनकामेश्वर मंदिर समेत सभी शिवालयों में दिनभर जलाभिषेक व पूजन चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भी हुआ पूजन
खरगूपुर : पृथ्वीनाथ मंदिर के विशाल शिवलिंग पर सावन के पहले सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। ब्रह्म मुहूर्त से श्रद्धालुओं का तांता लग गया। ओम नमः शिवाय, बमबम भोले, जय महाकाल, जय शिव शंभू के उद्घोष से गर्भगृह व मंदिर परिसर गुंजायमान रहा। मंदिर के बाहर भंडारे का आयोजन किया गया। जयप्रभाग्राम के दीनदयाल संस्थान परिसर स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर में सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। पारासराय के धुरिया बाबा, बेलवा कर्मडीह के सदाशिव मंदिर, चितेश्वर नाथ मंदिर, सदाशिव बाजार के शिव मंदिर में भी भक्तों ने जलाभिषेक किया। ऋषि उद्दालक मुनि की तपोस्थली तिर्रेमनोरमा में पवित्र मनवर सरोवर के जल से शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया।

परसपुर : कस्बे के नर्वदेश्वर नाथ मंदिर, कंडरु भारी स्थित प्राचीन शिव मंदिर, भौरीगंज में सरयू तट स्थित भगवान शंकर मंदिर, सिंगरिया स्थित अति प्राचीन सुभगनाथन शिव मंदिर व पसका, शाहपुर सहित अनेक ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed