{"_id":"6841e0ef34f5df88d20cace9","slug":"mock-drill-to-deal-with-covid-gonda-news-c-100-1-gon1001-138873-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: कोविड से निपटने के लिए मॉकड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: कोविड से निपटने के लिए मॉकड्रिल
Thu, 05 Jun 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 05 Jun 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। कोरोना संक्रमण के नए वैरियंट से निपटने की तैयारी को परखने के लिए बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज में मॉकड्रिल किया गया। एसीएमओ डॉ. जय गोविंद ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर 70 बिंदुओं पर सूचना मांगी और चेकलिस्ट भरा। मेडिकल कॉलेज में कोविड प्रोटोकॉल लागू कर दिया गया है। जल्द ही शिविर लगाकर जांच शुरू कराई जाएगी।
लखनऊ में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जिसको लेकर जिले के अस्पतालों की व्यवस्था परखने के लिए शासन की ओर से 70 बिंदुओं पर सूचना मांगी गई है। बृहस्पतिवार को एसीएमओ ने मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन प्लांट, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, दवाओं की उपलब्धता, मेडिकल स्टॉफ, एंबुलेंस, बेड, वेंटीलेटर, ब्लड बैंक सहित 70 बिंदुओं की व्यवस्था पर हां या न में चेकलिस्ट भरा गया। इस दौरान महामारी विशेषज्ञ हसन अख्तियार आदि रहे।
मॉस्क पहनकर ओपीडी करेंगे डॉक्टर
मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एम डब्ल्यू खान ने बताया कि अस्पताल में कोविड प्रोटोकॉल लागू कर दिया गया है। सभी डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया गया है कि ओपीडी में मास्क पहनकर बैठे। ओपीडी के बार मरीजों को दूरी बनाने का निर्देश दें। जल्द ही शिविर लगाकर कोरोना के जांच की व्यवस्था शुरू की जाएगी।