फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   MLA's representative dies from Corona, 39 positive

विधायक के प्रतिनिधि की कोरोना से मौत, 39 पाजिटिव

Fri, 31 Jul 2020 09:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
MLA's representative dies from Corona, 39 positive
गोंडा के मुजेहना सीएचसी में कोरोना की जांच करती स्वास्थ्य टीम। - फोटो : GONDA
गोंडा। मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी के प्रतिनिधि रहे मनोज तिवारी की गुरुवार देर रात लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मनोज तिवारी कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे। गुरुवार को उनकी एंटीजेन टेस्टिंग भी कराई गई थी। बताया जा रहा है कि इस जांच में वो कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे। इसके बाद उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। इलाल के लिए लखनऊ ले जाते समय उनकी मौत हो गई। शहर के रानी बाजार निवासी मनोज तिवारी को मेहनौन विधायक के काफी करीबी माने जाते थे और उनका काम भी देखते थे। वहीं जिला प्रशासन द्वारा जारी कोरोना रिपोर्ट में शुक्रवार को 42 लोग और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक कुछ दिन से वो बुखार से पीड़ित थे। गुरुवार को उनकी कोरोना की एंटीजेन रिपोर्ट पॉजिटिव पाई। वो पहले से ही हाई ब्लेड प्रेशर व शुगर से पीड़ित थे। विधायक विनय कुमार द्विवेदी, प्रभात वर्मा, प्रतीकभूषण सिंह, प्रेमनारायण पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष सूर्यनारायण तिवारी, राकेश तिवारी, अनुपम मिश्र, आशीष त्रिपाठी, राघवेंद्र ओझा इटियाथोक प्रधान प्रतिनिधि राजेश दुबे, दिनेश शुक्ल आदि ने गहरा शोक जताया है।
विज्ञापन

ब्लॉक में दो कर्मी संक्रमित मिलने से हड़कंप
रूपईडीह (गोंडा)। खंड विकास कार्यालय में शुक्रवार को दो कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने इसकी सूचना सीडीओ को दी और फिर बाहर निकल आये। ब्लॉक रुपईडीह में दो कर्मचारियों के पॉजिटिव मिलने के बाद इसकी सूचना सीडीओ को दी गई। जिसको गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए सीडीओ शशांक त्रिपाठी ने कर्मचारियों को बताया कि ब्लॉक बंद कर सैनिटाइज कराएं। सभी कर्मचारी अपना कोरोना का स्वास्थ्य परीक्षण कराते हुए तीन दिन के लिए आइसोलेट हो जाएं। जिससे अन्य कोई कर्मचारी कोरोना की चपेट में ना आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरगूपुर नगर पंचायत में 19 लोग संक्रमित पाये गये
खरगूपुर(गोंडा)। पांचवें दिन यहां नगर पंचायत में 6 और करोना संक्रमित मरीज पाए गए। इस तरह पांच दिनों के अंदर नगर क्षेत्र में 19 करोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या पहुंच गई है। इनमें से दो को लेबल 1 हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। नगर पंचायत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। शुक्रवार को छ: कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। खरगूपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्साधीक्षक डॉ. जेपी शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार को नगर पंचायत खरगूपुर के मोहल्ला ठाकुरगंज में एक टेंट व्यवसायी के परिवार की एक 35 वर्षीय महिला तथा 18 वर्षीय लड़की कोरोना संक्रमित पाई गई। इसी तरह मोहल्ला दर्जी पूर्वी में एक परिवार की 13 वर्षीय तथा 16 वर्षीय लड़की करोना संक्रमित पाई गई।

इसी मोहल्ले में एक 25 वर्षीय महिला के साथ ही 5 माह की लड़की भी करोना पॉजिटिव पाई गई। उन्होंने बताया कि सभी लोगों की जांच यहां सीएचसी में एंटीजन टेस्ट किट के माध्यम से किया गया था। अधीक्षक श्री शुक्ल ने बताया कि बीसीपीएम महेंद्र विश्वकर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टी में शामिल डब्ल्यूएचओ मॉनिटर अजय श्रीवास्तव एएनएम पिंकी वर्मा संगिनी ममता तिवारी तथा आशा कार्यकर्ताओं ने प्रभावित मोहल्ले का सर्वे कर संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले 22 लोगों को चिन्हित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed