फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Mission power will be commanded in the hands of women NCC cadets

महिला एनसीसी कैडेट के हाथों में होगी मिशन शक्ति की कमान

Mon, 01 Mar 2021 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Mission power will be commanded in the hands of women NCC cadets
गोंडा। महिला एनसीसी कैडेट के हाथों में मिशन शक्ति की कमान होगी। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में महिला कैडेटों की कार्यशाला में महिला सुरक्षा के तरीके बताए। तीन सौ महिला कैडेट 1214 गावों में नारी शक्ति के लिए महिलाओं को जागरूक करेंगी।
विज्ञापन

महिला सशक्तीकरण, सम्मान व स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति अभियान के तहत जिला प्रशासन ने अनोखी पहल करते हुए जिले की महिला एनसीसी कैडेट्स की एक जागरूकता कार्यशाला का पुलिस लाइन में आयोजन किया।
विज्ञापन

जिसमें महिला एनसीसी कैडेट्स को मिशन शक्ति दूत के रूप नामित करते हुए उन्हे प्रशिक्षित किया गया। जिले के कोने-कोने से आई 105 महिला कैडेट्स को आत्मरक्षा के गुर बताने के साथ ही महिला एवं बालिका सशक्तीकरण को लेकर योजनाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए उन्हें मिशन शक्ति दूत के रूप में कैसे कामन करना है और और उनके क्या-क्या दायित्व होगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बारे में बताया गया। कार्यक्रम में आईजी देवीपाटन परिक्षेत्र डॉ. राकेश सिंह, डीएम मार्कंडेय शाही एवम् पुलिस अधीक्षक शैैलेश पांडेय ने महिला कैडेट्स को महिलाओं के लिए सरकार की ओर से चलाई जा रही सशक्तीकरण की योजनाओं के बारे मेें विस्तार से बताया।
आईजी ने नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के बारे में बताया कि हमें लड़का-लड़की में कोई भेद नहीं करना चाहिए सभी को समान शिक्षा, समान अधिकार मिलना चाहिए। जिससे बेटियों में किसी तरह की कोई हीन भावना न आने पाये, इसलिए हर महिला कैडेट को कम से कम 05-05 गांवों में जाकर ग्रामीण अंचल की ऐसी बालिकाएं जो स्कूल नहीं जाती हैं।

उन्हें स्कूल जाने के लिये प्रेरित करें साथ ही उनके माता-पिता से संवाद स्थापित कर उन बालिकाओं को स्कूल भेजने के लिए भी उन्हें जागरूक करें, ताकि हर बालिका शिक्षित होकर स्वावलंबी बन सके तथा समाज में सम्मान पा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed