फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Missing cloth merchant's body found landing in Saryu river

सरयू नदी में उतराता मिला लापता कपड़ा व्यवसाई का शव

Tue, 21 Dec 2021 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Missing cloth merchant's body found landing in Saryu river
गोंडा। गुड़ाही बाजार मोहल्ले के रहने वाले एक कपड़ा व्यापारी का शव मंगलवार को सरयू नदी में उतराता मिला है। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। कपड़ा व्यापारी तीन दिसंबर को अपने घर से सब्जी खरीदने के लिए निकला था। तभी से वह लापता हो गया था। मामले में कपड़ा व्यापारी के भाई ने कोतवाली करनैलगंज में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

करनैलगंज नगर के गुड़ाही बाजार के रहने वाले सर्राफा व्यवसायी गौरी शंकर सोनी ने 06 दिसंबर को कोतवाली करनैलगंज में अपने भाई के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

जिसमें कहा कि उनका भाई हरिशंकर घर से तीन दिसंबर की शाम तकरीबन 08 बजे सब्जी खरीदने के लिए रामलीला मैदान के पास गया था। मगर देर रात तक घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मगर उसका पता नहीं चल सका। गौरीशंकर सोनी ने बताया कि उसका भाई हरिशंकर तकरीबन 10 साल से बहराइच जनपद के जरवलरोड में कपड़े की दुकान चलाता था। मंगलवार को करनैलगंज पुलिस का सूचना मिली एक युवक का शव सरयू नदी में उतराता दिखाई पड़ा है।

इसी सूचना पर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और शव को नदी से निकलवाया। नदी में युवक का शव पड़ा होने की सूचना पर हरिशंकर के परिवार के लोग भी मौके पहुंचे और शव की पहचान हरिशंकर के रूप में की। प्रभारी निरीक्षक बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed