फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Misleading the public by making false promises: Abu Azmi

भाजपा झूठे वादे कर प्रलोभन देती है: अबू आजमी

Tue, 14 Dec 2021 11:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Misleading the public by making false promises: Abu Azmi
गोंडा। महाराष्ट्र सपा प्रदेश अध्यक्ष और समाजवादी पार्टी के विधायक अबु आसिम आजमी ने मंगलवार को गौरा विधानसभा के राघवबस्ती मे आयोजित परिवर्तन यात्रा में कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी सभी जातियों और वर्गों के लिए काम करती है। इसलिए उनकी पार्टी सभी लोगों के बीच जा रही है।
विज्ञापन

कहा कि दोगुना राशन देकर भाजपा सरकार मतदाताओं को प्रलोभन दे रही है, लेकिन इससे कुछ होने वाला नहीं। नफरत की राजनीति फैलाने वाली भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना है। जिस दिन से हिंदू और मुस्लिम एकता खत्म होगी। उस दिन से इंसानियत पूरी तरह समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन

भाजपा झूठे वादे कर प्रलोभन देती है अब जनता झूठे वादों में नहीं फंसेगी। किसानों का आंदोलन रंग लाया है किसानों की जीत हुई है जो अपने आप में यह दर्शाता है कि भाजपा अब दोबारा नहीं आएगी 2022 में यूपी में अखिलेश सरकार पूर्ण बहुमत से आएगी, हमारी पार्टी सभी को एक साथ लेकर चलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा सरकार में आम आदमी परेशान है महंगाई और अपराध चरम पर है जो भी सरकार के खिलाफ टिप्पणी करता है सरकार उसे जेल भेज देती है। सभा को सपा नेता अब्दुल कलाम मलिक, हफीज मलिक, सपा जिला अध्यक्ष आनंदस्वरूप पप्पू यादव, बलरामपुर जिले से आए समाजवादी के नेता राजेश्वर मिश्रा आसिफ खान सहित गौरा विधानसभा के सपा के तमाम पदाधिकारियों ने संबोधित किया।

इसके पूर्व सपा नेता अब्दुल कलाम मलिक ने अबू आजमी वा गोंडा जिलाध्यक्ष सहित वरिष्ठ सपा नेताओं का अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। वही अबु आजमी सपा के प्रदेश सचिव संजय विद्यार्थी के पिता के निधन पर उनके पैतृक निवास बनकटवा बाजर साबरपुर पहुंचे और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed