{"_id":"69e7b9b9a026e4cf070df41c","slug":"miscreants-shot-the-husband-of-district-panchayat-member-serious-gonda-news-c-100-1-slko1026-156749-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बदमाशों ने जिला पंचायत सदस्य के पति को मारी गोली, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बदमाशों ने जिला पंचायत सदस्य के पति को मारी गोली, गंभीर
Tue, 21 Apr 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल का निरीक्षण करते आईजी।
परसपुर/गोंडा। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी जिला पंचायत सदस्य के पति भूपेंद्र सिंह पर सोमवार रात बदमाशों ने घात लगाकर फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान गाड़ी से भागते समय एक गोली उनके पेट में जा लगी और वह गिर गए। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो बदमाश भाग निकले।
आननफानन उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से नाजुक हालत में केजीएमयू रेफर कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। वह एसयूवी से डेहरास में एक निमंत्रण में शामिल होने जा रहे थे। फायरिंग की वजह चुनावी रंजिश बताई जा रही है। हालांकि अभी तक इस मामले में तहरीर नहीं दी गई है।
डेहरास के गजराज पुरवा निवासी भूपेंद्र सिंह सोमवार रात करीब 9:50 बजे गाड़ी लेकर घर से अकेले ही निमंत्रण में जाने के लिए निकले थे। वह घर से करीब 200 मीटर दूर ही पहुंचे थे कि तभी घात लगाकर बदमाशों ने उनकी गाड़ी पर फायरिंग शुरू कर दी। बचने के लिए भूपेंद्र ने गाड़ी से उतरकर भागने की कोशिश की, लेकिन एक बदमाश ने सामने से उन्हें गोली मार दी, जो उनके पेट में जा लगी। गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। उधर, गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर भाग गए।
विज्ञापन
घायल भूपेंद्र को तत्काल मेडिकल कॉलेज गोंडा ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लखनऊ स्थित केजीएमयू रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। उधर, वारदात की सूचना मिलते ही एसपी विनीत जायसवाल, अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ सहित फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। गाड़ी पर गोली लगने के दो निशान मिले हैं, जबकि एक गोली भूपेंद्र को लगी है।
मंगलवार सुबह आईजी अमित पाठक भी मौके पहुंचे और पुलिस टीम जानकारी ली। थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि अभी मौखिक शिकायत मिली है। तहरीर मांगी गई है। मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार ने बताया कि खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस समेत चार टीमें लगाई गई हैं। शुरुआती जांच में तीन गोलियां चलने की बात सामने आई है।
भूपेंद्र सिंह की पत्नी अनामिका सिंह वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य हैं। क्षेत्र में मजबूत राजनीतिक पकड़ होने के कारण चुनावी रंजिश की बात सामने आ रही है। परिजनों का कहना है कि उन्हें पहले भी कई बार धमकियां मिल चुकी थीं।