{"_id":"5d2e08ea8ebc3e6d0e20638e","slug":"mis-management-in-hospatial-gonda-news-lko4710833176","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय से नहीं पहुंचे स्वास्थ्यकर्मी, तड़पते रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय से नहीं पहुंचे स्वास्थ्यकर्मी, तड़पते रहे मरीज
विज्ञापन
परसपुर (गोंडा)। कस्बे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टरों व कर्मचारियों की मनमानी है। सोमवार को स्वास्थ्य केंद्र के सभी चिकित्सक व कर्मचारी एक से दो घंटे लेट पहुंचे तब तक इलाज के इंतजार में कर्मचारी तड़पते रहे। कई कर्मचारी अस्पताल ही नहीं आये। कर्मियों की इस मनमानी पर सीएचसी अधीक्षक बोले सभी को चेतावनी दी गई है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर किसी कर्मचारी के समय से न पहुंचने के कारण पर्चा काउंटर बंद रहा। पर्चा बनाने वाले आरटी तिवारी 8.40 बजे पहुंचे। बाहर मरीज इंतजार करते रहे। दंत चिकित्सक पीके सिंह आधा घंटा लेट पहुंचे।
डॉ. एसपी यादव की कुर्सी खाली रही। उनके कक्ष के बाहर मरीज परेशान रहे। डॉ. आशीष व डॉ. रेखा डेढ़ घंटे बाद अस्पताल पहुंचे। डॉ. मुख्तार भी पौने एक घंटे देर से पहुंचे। जबकि सुबह आठ बजे से मरीज अस्पताल के बाहर पहुंच गए थे। भोला, प्रिया, निर्भय सिंह सहित अन्य मरीज डॉक्टरों के इंतजार में परेशान रहे।
विज्ञापन
चिकित्सालय में मनमानी करने वाले और समय से न पहुंचने वाले कर्मियों को सीएचसी अधीक्षक डॉ. लवकुश शुक्ला ने चेतावनी दी है। उन्होंने बताया कि दो कर्मचारी मुख्यालय से दवा लाने गये थे।