{"_id":"5efe0db48ebc3e42bd4da14d","slug":"minor-raped-case-registered-gonda-news-lko528836687","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग के साथ दुष्कर्म, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग के साथ दुष्कर्म, केस दर्ज
विज्ञापन
इटियाथोक (गोंडा)। थाना क्षेत्र में एक बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को तलाश करने में जुटी हुई है।
प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की 10 वर्षीय बालिका बुधवार की शाम अपने घर के बाहर निकली थी। तभी पड़ोस का ही अनंतराम उर्फ अर्जुन पुत्र रामप्रीत ने उसे बहला-फुसलाकर अपने घर लेकर चला गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी घर वालों को दूसरे दिन हो पाई। घटना से आहत बच्ची अपनी आपबीती घरवालों को नहीं बता सकी।
बच्ची के पिता ने बताया कि उसे गंभीर हालत में गोंडा के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे घटना की जानकारी देते हुए पूरी बात बताई। तब परिवारीजनों को दुष्कर्म का पता चला। बच्ची के पिता ने युवक के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ पास्को एक्ट व दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।