{"_id":"64ee31b341d69e69550e62e9","slug":"minister-of-state-for-horticulture-distributed-relief-material-to-the-flood-victims-gonda-news-c-100-1-slko1028-3506-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: उद्यान राज्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: उद्यान राज्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री
Tue, 29 Aug 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 29 Aug 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज नगर पालिका मैरिज हाल में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटते उद्यान राज्यमंत्री दिनेश
गोंडा। प्रदेश के उद्यान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने मंगलवार को क्षेत्र के दुर्गागंज माझा के बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा किया। बाढ़ पीड़ितों का हाल जाना। इसके बाद कस्बे के नगर पालिका मैरिज हाॅल में माझा राठ गांव के 50 बाढ़ पीड़ित परिवारों को बाढ़ राहत सामग्री वितरित की।
राज्यमंत्री ने दुर्गागंज माझा में बाढ़ का जायजा लेने के बाद लोगों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित हुए हर परिवार को सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिंह, विधायक प्रतिनिधि वेदप्रकाश दूबे, सीओ संजय तलवार, प्रधान राधेश्याम यादव आदि मौजूद रहे।
उधर, तरबगंज तहसील सभागार में राज्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि अधिकारी बाढ़ प्रभावित गांवों का निरंतर निरीक्षण करते रहें और पीड़ित लोगों को राहत सामग्री का वितरण करें। बाढ़ प्रभावित लोगों को पेयजल, राशन, दवा, पशुओं के लिए चारे आदि की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। बैठक में एडीएम सुरेश कुमार सोनी, एसडीएम भारत भार्गव सहित अन्य मौजूद रहे।