{"_id":"6918c01dcd272a49ca045fd0","slug":"minister-of-state-for-external-affairs-summons-report-on-forex-trading-scamster-rahul-gonda-news-c-100-1-slko1028-147222-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: फॉरेक्स ट्रेडिंग घोटालेबाज राहुल की विदेश राज्यमंत्री ने तलब की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: फॉरेक्स ट्रेडिंग घोटालेबाज राहुल की विदेश राज्यमंत्री ने तलब की रिपोर्ट
Sat, 15 Nov 2025 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 15 Nov 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह उर्फ राजा भैया शनिवार को फॉरेक्स ट्रेडिंग घोटाले पर सख्त नजर आए। उन्होंने कहा कि घोटालेबाज राहुल के गिरोह की ईडी जांच कर रही है। उसके कुछ साथी विदेश भी भाग गए हैं। सभी की जांच चल रही है। राहुल जैसे ठगों की जरूरत यहां नहीं है।
उन्होंने कहा कि ठगी के शिकार निवेशक आगे आएं। सभी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इसके लिए कैंप कार्यालय में हेल्प डेस्क शुरू की गई है। राहुल और उसे शरण देने वाले बचेंगे नहीं। पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की गई है।
जिला पंचायत सभागार में विदेश राज्य मंत्री ने कहा कि हर निवेशक की एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसकी जिम्मेदारी हम सभी की है। इसके लिए केंद्र और प्रदेश सरकार भी गंभीर है। उन्होंने कहा कि फॉरेक्स ट्रेडिंग घोटाले की जांच अब निर्णायक मोड़ पर है।
विज्ञापन
राहुल की डायरी पर सभी की नजर
राहुल की डायरी में लविश चौधरी के नेटवर्क से जुड़े कई साझेदारों, एजेंटों और वित्तीय सहयोगियों के नाम दर्ज हैं। इनमें कुछ नाम बेहद प्रभावशाली माने जा रहे हैं। मामले के तूल पकड़ने पर राहुल के साथ ही उसके सहयोगियों की भी मुश्किल बढ़ गई है। जांच एजेंसियों के अनुसार राहुल की डायरी में कोड वर्ड और लेन देन से जुड़ी कई रहस्यमयी प्रविष्टियां दर्ज हैं। कई पन्नों पर अहम जानकारी है, जिनका सीधा संबंध लविश चौधरी की कंपनी से जोड़ा जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार इन एंट्रीज का मिलान उन डिजिटल खातों से किया जा रहा है, जिनसे बीते छह महीनों में करीब 25 करोड़ रुपये विदेशी खातों में ट्रांसफर किए गए हैं। राहुल को इन लेनदेन की रूपरेखा तैयार करने और निवेशकों से संपर्क बनाए रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
दुनिया के लिए मिसाल है बिहार का जनादेश
कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि बिहार के लोगों ने जो जनादेश दिया है, वह पूरी दुनिया के लिए मिसाल है। देश के लोग पूरी तरह से जाग चुके हैं। बिहार के लोगों ने अच्छाई को चुना है। विपक्षी पार्टियों ने एसआईआर-एसआईआर का नारा लगाकर संसद नहीं चलने दिया। सच्चाई सब जानते थे, लेकिन एसआईआर को उछाल रहे थे। उसी सच्चाई का परिणाम बिहार में आज सबके सामने है। बहुत ऐसी पार्टियां हैं, जिनका काम था कि बिहार को कैसे लूटा जाए। जनता ने जाति और धर्म के नाम पर लूटने वालों को नाकाम कर दिया है।
एनडीए को इतनी सीटें देकर साबित कर दिया है कि जनता अब किसी के झांसे में नहीं आने वाली है। उसे पता है कि भविष्य किसके हाथ में सुरक्षित है। खेसारी लाल के सवाल पर कहा कि जनता ने उनको जवाब दे दिया है। असल में जो जनता की मनोभावना के हिसाब से चलेगा, उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा, जो जनता की आवाज सुनेगा, उसी को जनता देश की बागडोर सौंपेगी।
शव से आंखें गायब होने के मामले में होगी कार्रवाई
शव से आंखें गायब होने के आरोप पर केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही कार्रवाई होगी। आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे। केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री ने स्वास्थ्य सुविधाओं में जल्द सुधार की बात कही।