{"_id":"648df9fde48eb869c60db285","slug":"mine-inspector-suspended-in-illegal-sand-mining-gonda-news-c-13-1-293994-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: अवैध बालू खनन में संलिप्त खान निरीक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: अवैध बालू खनन में संलिप्त खान निरीक्षक निलंबित
Sat, 17 Jun 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 17 Jun 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। जिले में अवैध बालू खनन को लेकर शासन में शिकायत पर प्रमुख सचिव (भूतत्व एवं खनिकर्म) डॉ. रोशन जैकब ने टीम भेजकर जांच कराई। इसमें खान निरीक्षक चंद्रप्रकाश जायसवाल की लापरवाही सामने आई। साथ ही बालू के अवैध खनन में इनकी संलिप्तता भी पाई गई। इस पर डॉ. रोशन जैकब ने चंद्रप्रकाश जायसवाल को निलंबित कर दिया। डीएम नेहा शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।
करनैलगंज विधायक अजय सिंह के गांव आटा के कड़रू में बीते दिनों अवैध खनन रोकने गई टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। इसके बाद हुई जांच में खान निरीक्षक की लापरवाही सामने आई थी। डीएम नेहा शर्मा ने बताया कि खान निरीक्षक चंद्रप्रकाश जायसवाल को निलंबित कर दिया गया है। खनन का एक पट्टा भी निरस्त किया गया है। डीएम ने कहा- अवैध खनन किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।