फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Milkha Singh loved social worker Sushil like a grandson

गोंडा के सुशील को पोते जैसा प्यार करते थे मिल्खा सिंह

Sat, 19 Jun 2021 09:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
Milkha Singh loved social worker Sushil like a grandson
गोंडा के सुशील तिवारी फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह के साथ(फाइल फोटो) - फोटो : GONDA
गोंडा। विकास खंड परसपुर के खरगूचांदपुर के गांव नकहा निवासी युवा राष्ट्र निर्माण वाहिनी संस्था के अध्यक्ष एवं युवा नेता सुशील तिवारी को मिल्खा सिंह पोते सा प्यार करते थे। सुशील काफी समय से नशे के प्रति युवाओं को जागरूक करने के लिए लगातार मुहिम चला रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कई विभिन्न अभियान भी चलाए, जिसमें उन्हें देश के कई नामी चेहरों का समर्थन भी मिला। उन सभी अभियानों में से एक नौजवानों को नशे से दूर कराने वाला अभियान रहा। इस अभियान की सराहना करते हुए मिल्खा सिंह ने उन्हें घर बुलाकर मुलाकात की थी।
विज्ञापन

मिल्खा सिंह ने प्रसिद्ध समाज सेवक सुशील तिवारी को अपने निवास स्थान चंडीगढ़ बुलाकर उनसे इसी विषय पर मुलाकात और सराहना भी की थी। मिल्खा सिंह से बात करते हुए सुशील तिवारी ने कहा था कि हमारे देश के अधिकतर नौजवान युवा पीढ़ी नशे का शिकार हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनको नशे से दूर कराने के लिए क्या किया जाना चाहिए तो मिल्खा सिंह ने कहा कि नौजवान खेलकूद पर ध्यान दें। अपने देश समाज और राष्ट्र का नाम रोशन करें। मिल्खा सिंह एवं सुशील तिवारी की यह मुलाकात करीब 1 घंटे तक चली थी। इस मुलाकात में मिल्खा सिंह ने सुशील को सम्मानित भी किया था।
मिल्खा सिंह को याद करते हुए सुशील तिवारी ने कहा कि मिल्खा सिंह के साथ हुई मुलाकात को वह कभी नहीं भूल सकते। यह मुलाकात उनके लिए ऐतिहासिक और यादगार मुलाकात रह गई है।

उनकी तस्वीर जब भी देखेंगे एक मोटिवेशनल पावर मिलेगी। उनके निधन से आज हमारे समाज और युवाओं के भविष्य को खतरा हो गया है। वह लोगों को भविष्य की चिंता करते थे और उन्हें उनकी मंजिल तक पहुंचाने के लिए सही मार्ग दिखाने का काम करते थे। उनका निधन हो जाने देश ने अनमोल रतन खो दिया है, जिसकी भरपाई नहीं हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed