{"_id":"6a395b482b4c1801af0cddb9","slug":"meritorious-students-from-gonda-shine-in-the-bihar-pcs-exam-gonda-news-c-100-1-gon1001-160861-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बिहार पीसीएस परीक्षा में चमके गोंडा के मेधावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बिहार पीसीएस परीक्षा में चमके गोंडा के मेधावी
Mon, 22 Jun 2026 09:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 22 Jun 2026 09:26 PM IST
विज्ञापन
पसका/रुपईडीह/मनकापुर/उमरीबेगमगंज। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षा में जिले के मेधावियों ने सफलता हासिल कर गोंडा का मान बढ़ाया है। अलग-अलग पदों पर चयनित हुए इन प्रतिभाशाली युवाओं की उपलब्धि से उनके गांवों और क्षेत्रों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
पसका के चरौंहा निवासी मानवेंद्र प्रताप सिंह का चयन ब्लॉक पंचायत राज अधिकारी (बीपीआरओ) पद पर हुआ है। उन्होंने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की। मानवेंद्र ने हाईस्कूल व इंटर की शिक्षा केंद्रीय विद्यालय सीतापुर तथा स्नातक व परास्नातक की पढ़ाई लखनऊ विश्वविद्यालय से पूरी की। उनके पिता तेज बहादुर सिंह यूपी पुलिस से सेवानिवृत्त हैं।मनकापुर के पंचपुती जगतापुर (कोलहार गांव) की निवासी अपराजिता सिंह ने बिहार पीसीएस में 304वीं रैंक प्राप्त कर सहायक कर आयुक्त पद हासिल किया है। लखनऊ से स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने भोपाल के ओरिएंटल कॉलेज से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया। अपराजिता ने बताया कि उन्होंने प्रतिदिन 10 से 12 घंटे अध्ययन कर यह सफलता अर्जित की।
रुपईडीह ब्लॉक के बाबागंज बेलवाभान गांव निवासी अश्विनी सोनी का चयन सहायक निदेशक समाज कल्याण पद पर हुआ है। खास बात यह है कि इसी वर्ष उनका चयन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा के माध्यम से जिला पंचायत राज अधिकारी पद पर भी हुआ है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त करने वाले अश्विनी की सफलता से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। उमरी बेगमगंज क्षेत्र के सूर्यवंश पुरवा निवासी विभा सिंह ने बिहार पीसीएस में 385वीं रैंक प्राप्त कर सफलता हासिल की है। उन्होंने दिल्ली से स्कूली व उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की।