फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Meritorious students and teachers honored

मेधावी छात्रों और शिक्षकों को किया सम्मानित

Mon, 07 Sep 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Meritorious students and teachers honored
गोंडा। पंजाब नेशनल बैंक बड़गांव ने केंद्रीय विद्यालय के शिक्षकों एवं मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। पंजाब नेशनल बैंक की जिला समन्वयक शैलजा उमराव ने सम्मान कार्यक्रम में कहा कि शिक्षक समाज का शिल्पी होता है। बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को संवारने के साथ ही ऊर्जा का भी विकास करता है। उन्होंने कहा कि मेधावियों की कमी नहीं है। जरूरत है उन्हें बेहतर अवसर देने का। इसके लिए समाज के जिम्मेदार लोगों को आगे आना होगा, बताया कि इसी उद्देश्य से मेधावियों के साथ ही शिक्षकों को सम्मानित करने की पहल की गई है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। समाजिक विकास बेहतर शिक्षा से ही संभव है।
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक बड़गांव अक्षत मिश्र ने केंद्रीय विद्यालय की शैक्षिक व्यवस्था को सराहा। कार्यक्रम में जिला समन्वयक शैलजा उमराव व शाखा प्रबंधक ने मेधावी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को सम्मानित किया। मेधावी छात्र मास्टर हिमांशु शुक्ला, छात्रा सिमरन पांडेय को सम्मान मिला।
विज्ञापन

छात्रों ने पुरस्कार प्राप्त कर बड़े हर्ष एवं गौरव का अनुभव कर कुछ अच्छा में भी नए कीर्तिमान स्थापित करने से प्रेरित हुए। छात्रों ने बैंक के अधिकारियों का आभार जताया। इसी कड़ी में शिक्षक वी.के. गुप्ता, श्याम कुमार, गणेश कुमार, सुनील कुमार, कल्याणी मिश्रा को भी उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान हेतु सम्मानित किया गया। प्राचार्य सी. एस. सिंह ने बैंक के अधिकारियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed