{"_id":"686422d074b6cef3840c5e5a","slug":"merger-of-schools-happened-only-on-paper-classes-could-not-be-conducted-gonda-news-c-100-1-slko1026-140143-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: कागज में हो गया स्कूलों का विलय, नहीं संचालित हो पाईं कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: कागज में हो गया स्कूलों का विलय, नहीं संचालित हो पाईं कक्षाएं
Tue, 01 Jul 2025 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 01 Jul 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
पसका/धानेपुर/गोंडा। जिले में अधिकारियों ने सहमति के आधार पर 127 स्कूलों के विलय का आदेश जारी कर दिया। साथ ही एक जुलाई से नई जगह कक्षाएं संचालित कराने के दावे किए गए। मगर जिले में विद्यालयों के विलय होने के बावजूद समुचित तरीके से पठन-पाठन शुरू नहीं हो पाया।
विलय विद्यालय भी अपने पूर्व के स्थान पर ही संचालित होते नजर आए। आलम यह है कि बीएसए के आदेश के बाद भी स्थिति साफ नहीं है। इतना ही नहीं, बीईओ के अनुमोदन के आधार पर जिन विद्यालयों को विलय किया गया है। वहां भी ग्रामीण दूसरी जगह विद्यालय संचालन व बच्चों को भेजने का विरोध कर रहे हैं।
मंगलवार को ग्रीष्मकालीन छुट्टी के बाद विद्यालयों की पड़ताल में कई चौंकाने वाली बातें सामने आईं। जिन ग्रामीणों की सहमति के आधार पर विलय का दावा किया गया था। अब वही ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। इतना ही नहीं, शिक्षक भी विलय के खिलाफ हैं। शिक्षक संगठन पहले ही विरोध में अधिकारियों से पत्राचार कर चुके हैं। माना जा रहा है कि एक बार फिर अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा बच्चों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने विद्यालय विलय का जताया विरोध
अधिकारियों के मुताबिक, परसपुर के ज्ञानपुर प्राथमिक विद्यालय को करीब एक किलोमीटर दूर स्थित प्राथमिक विद्यालय बंबड़पुरवा में विलय किया गया है। मगर मंगलवार को पहले दिन ज्ञानपुर में ही कक्षाएं संचालित कराई गईं। प्रभारी प्रधानाध्यापक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीणों के विरोध के चलते संंबंधित विद्यालय में कक्षाएं संचालित नहीं करा पाए। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय को छात्र संख्या के आधार पर विलय नहीं किया जा सकता है। अगर छात्र संख्या के आधार पर विलय किया जा रहा है तो स्कूल बंद न हो, इसके लिए खुद लोगों से अपने बच्चे का सरकारी विद्यालय में प्रवेश कराने की अपील करेंगे। वहीं, बीईओ सुशील कुमार सिंह का कहना है कि विद्यालय विलय कर दिया गया। मगर उच्चाधिकारियों की ओर से नई जगह कक्षा संचालित करने के लिए कोई आदेश नहीं मिला है।
पहले दिन अलग-अलग संचालित किए स्कूल
अधिकारियों के मुताबिक, धानेपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय दिनारा का प्राथमिक विद्यालय दिनारा में विलय किया गया है। एक जुलाई से दोनों की संयुक्त कक्षाएं संचालित की जानी थी। इसके साथ ही शिक्षकों को समन्वय के साथ पठन-पाठन कराना था। मगर दोनों विद्यालय अलग-अलग संचालित नजर आए। यहां भी अभिभावक अपने बच्चे को डेढ़ किलोमीटर दूर विद्यालय भेजने को लेकर चिंतित नजर आए तो वहीं प्रभारी प्रधानाध्यापक राजकुमार मौर्य नामांकन बढ़ाने के प्रयास में जुटे रहे। यहां 39 बच्चे पंजीकृत बताए गए। बीईओ उपेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि संबंधित प्रधानाध्यापक नामांकन बढ़ाने गुजारिश कर रहे थे। मगर विद्यालय विलय हो चुका है। ऐसे में बुधवार को नई जगह कक्षाएं संचालित की जाएंगी।