फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   mentha oil caught in vat evasion

वैट चोरी में मेंथा ऑयल पकड़ा

Sat, 27 Jun 2015 11:45 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 27 Jun 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
वाणिज्य कर विभाग ने वैट चोरी में ले जाया जा रहा साढ़े पांच लाख रुपये का मेंथा ऑयल पकड़ लिया। मेंथा ऑयल को बोलेरो में छिपा कर ले जाया जा रहा था। विभाग ने व्यापारी से वैट चोरी करने पर 2.20 लाख रुपये जुर्माना वसूल किया है।
विज्ञापन


वाणिज्य कर विभाग के स्पेशल इंवेस्टीगेशन ब्यूरोे (एसआईबी) जॉइंट कमिश्नर हरिराम चौरसिया ने बताया कि वाणिज्य कर विभाग गोंडा सचल दल के प्रभारी मनीष कुमार द्विवेदी को शनिवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग बड़ी मात्रा में मेंथा ऑयल वैट चोरी में लेकर बेचने जा रहे हैं।
विज्ञापन


बलरामपुर-गोंडा बार्डर से श्रावस्ती होकर मेंथा ऑयल बहराइच ले जाए जाने की जानकारी मिलने पर एसआईबी जॉइंट कमिश्नर ने वैट चोरी में मेंथा ऑयल पकड़ने के लिए बहराइच के सचल दल को लोकेशन दी। बहराइच सचल दल के प्रभारी के अभय सिंह ने बलरामपुर-बहराइच मार्ग पर श्रावस्ती में सोनवा बाजार के पास मेंथा ऑयल लेकर जा रही बोलेरो को रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाशी ली तो उसमें 50-50 लीटर के 11 करपा में भरा मेंथा ऑयल मिला। उसकी कीमत करीब 5.50 लाख रुपये आंकी गई। मेंथा ऑयल ले जा रहे व्यापारी के पास कोई प्रपत्र नही मिला। व्यापारी का विभाग में पंजीयन भी नहीं था। पूछताछ में पता चला कि मेंथा ऑयल को बहराइच ले जाया जा रहा था।


अपंजीकृत व्यापारी होने की वजह से वैट चोरी करने पर उससे 40 प्रतिशत के हिसाब से कुल माल पर 2.20 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया।

मेंथा ऑयल की सप्लाई का सीजन शुरू हो चुका है। कुछ लोग वैट चोरी में मेंथा ऑयल की बिक्री करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में गोंडा-बहराइच की सचल दल टीम को कड़ी निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।  - हरि राम चौरसिया, जॉइंट कमिश्नर एसआईबी गोंडा संभाग  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed