फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   meeting,vaccination,Covid

वैक्सीनेशन सबकी सामूहिक व समेकित जिम्मेदारी: डीएम

Thu, 06 Jan 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
meeting,vaccination,Covid
गोंडा। कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए ग्राम प्रधानों को साथ लेकर निरोधात्मक कार्रवाई होगी। जिला प्रशासन ने इसके लिए हर गांव में शत प्रतिशत टीकाकरण के साथ ही कोविड प्रोटोकाल का अनुपालन सुनिश्चित कराने को सभी ग्राम प्रधानों से सक्रिय हिस्सेदारी की अपील भी की है। टीकाकरण कार्य में अव्वल आने वाली ग्राम पंचायत के प्रधान को गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी डीएम मार्कंडेय शाही ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोविड की तीसरी लहर पूरे जिले में तेजी से पांव पसारने लगी है। ऐसे में हर ग्राम प्रधान को अपनी ग्राम पंचायत में व्यक्तिगत तौर पर रोकथाम की जिम्मेदारी संभालने को आगे आना होगा। इसके लिए रोकथाम की कवायद में जुटी स्वास्थ्य कर्मियों की टीम के साथ समन्वय बनाकर 15 से 18 आयु वर्ग के किशोर लोगों के साथ ही टीकाकरण से छूटे अन्य लोगों का टीकाकरण कराने व कोविड प्रोटोकाल का अनुपालन सुनिश्चित कराने में पूरा सहयोग करें।
विज्ञापन

उन्होंने अपील की है कि कोविड संक्रमण पर रोकथाम में ग्राम के के साथ ही लोगों को इस महामारी से बचाने के लिए ऐतिहाती उपायों, जैसे-मास्क का उपयोग, नियमित रूप से साबुन से हाथ धुलना, भीड़-भाड़ से दूरी आदि बातों की जानकारी दी जाए तथा यह बताया जाय कि महामारी से सुरक्षित रखने में टीकाकरण एक बहुत ही कारगर उपाय है। डीएम ने कहा कि सभी ग्राम प्रधान नियमित तौर पर अपने गांव क्षेत्र में सार्वजनिक मार्ग , नाले नालियों, सार्वजनिक स्थानों की नियमित साफ-सफाई कराने के साथ क्षेत्र में एंटी लार्वा के साथ चूना व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने का कार्य भी कराए। कहा कि शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने वाली ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान को गणतंत्र दिवस पर प्रशासन की तरफ से सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि निर्वाचन से जुड़े सभी अधिकारी-कर्मचारी, जोनल-सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने आवंटित क्षेत्रों में भ्रमण के दौरान विशेष प्रयासों से लोगों को भी वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक किया जाए। सीएमओ तथा मुख्य विकास अधिकारी को भी निर्देशित किया गया है कि ब्लॉकों पर आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों तथा ग्राम प्रधानों की बैठक आयोजित करा उन्हें वैक्सीनेशन कार्य में तेजी लाने एवं सहयोग के लिए प्रेरित किया जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed