फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   meeting

वेलेंटाइन डे पर आई लव डेमोक्रेसी की थीम पर चलेगी मुहिम

Sun, 13 Feb 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
meeting
गोंडा। मतदाता जागरूकता को लेकर जिला प्रशासन की ओर से अभिनव पहल की गई है। मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे के अवसर आई लव डेमोक्रेसी की थीम पर जनपद की सभी 1214 ग्राम पंचायतों में स्कूल प्रबंधन समिति एसएमसी की बैठकें आयोजित कराई जाएंगी। साथ ही समस्त सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों-कर्मचारियों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायतों में एसएमसी की बैठकें आयोजित करने के संबंध में ग्राम प्रधानों एवं प्रधानाध्यापकों को आदेश जारी कर दिया गया है। उन्होंने बैठक में समिति के सभी सदस्यों सहित बच्चों के अभिभावकों को भी बुलाया जाएगा तथा उनसे मतदान के दिन अनिवार्य रूप स्वयं और दूसरों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने की अपील की जाएगी। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों में एसएमसी की बैठकों के आयोजन के अलावा सभी सरकारी व निजी इंटर कॉलेजों व डिग्री कालेजों में मतदाता जागरूकता की बैठक आयोजित होंगी। छात्र-छात्राओं को स्वयं मतदान करने व अभिभावकों व अपने गांव के लोगों को मतदान जरूर करने के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में मतदान के लिए होगी शपथ
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि बैठकों में ‘मैं भारत का की नागरिक हूं तथा भारत के संविधान द्वारा स्थापित लोकतंत्र से प्रेम करता/करती हूं। मैं यह शपथ लेता/लेती हूं कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए और लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मैं स्वयं मतदान करूंगा/करूंगी और अपने परिवार और परिचय के सभी लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करूंगा/करूंगी’ की शपथ दिलाई जाएगी। उन्होंने जनपद वासियों से अपील की है कि लोकतंत्र के महापर्व में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करने के लिए मतदान अवश्य करें और अपनी पसंद की सरकार चुनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed