फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   meeting

त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाने पर दिया जोर

Fri, 08 Oct 2021 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
meeting
गोंडा। त्योहारों के मद्देजनर शांति व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में थानों में शांति समितियों की बैठक की गई। शुक्रवार को सदर तहसील के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उपजिलाधिकारी सूरज पटेल (आईएएस) ने तीन थानों में बैठक की। उन्होंने त्योहारों को देखते हुुए की गई व्यवस्था की जानकारी थानाध्यक्षों से की। कहा कि त्योहारों पर पूरी सतर्कता बरती जाए और शांति व्यवस्था के लिए ठोस कदम उठाया जाए।
विज्ञापन

जिले के थाना कोतवाली देहात, थाना खरगूपुर, थाना इटियाथोक में दुर्गा पूजा एवं अन्य आगामी त्योहारों से संबंधित बैठक किया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में गश्त पर रहें। कहीं भी कोई जानकारी मिले तो तत्परता से कार्रवाई करें। उन्होंने आयोजकों के साथ वार्ता की, और सभी निर्देशों के पालन संबंधी कड़े निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों एवं अन्य लोगों को कोविड-19 का पालन, महिला सुरक्षा व सामाजिक सौहार्द संबंधी आवश्यक निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed