फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   meeting 1,certificate,MP

समारोह में सांसद ने पात्र 100 लोगों को बांटी घरौनी

Thu, 23 Dec 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
meeting       1,certificate,MP
फोटो-7-गोंडा के मनकापुर तहसील में पात्रों को घरौंनी बांटते सांसद गोंडा कीर्तिवर्धन सिंह। संवाद - फोटो : GONDA
मनकापुर (गोंडा)। गरीबों के बारे में अगर कोई चिंतन करने वाला है तो सिर्फ हमारे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी हैं। इतनी बड़ी सोच रखकर गरीबों का कल्याण कर रहे हैं। गुरुवार को तहसील परिसर सभागार में स्वामित्व योजना से डिजिटल घरौनी वितरण समारोह के दौरान भाजपा सांसद गोंडा कीर्ति वर्धन सिंह उर्फ राजा भैया ने कही। इस दौरान उन्होंने 100 लोगों को घरौनी प्रमाण पत्र का वितरण किया। बीते दिनों राजस्व विभाग ने अभियान चलाकर लोगों को आबादी भूमि के स्वामित्व का अधिकार दिया है।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि 75 सालों में पूर्व की सरकारों ने अपना-अपना विकास किया और जनता-जर्नादन का विनाश किया है। लेकिन नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने पूरे प्रदेश में गरीब तबके के लोगों के हित को देखते हुए राजस्व विभाग से सर्वे करा कर घरौनी में दर्जकर उन्हें सौंप दिया। घरौनी बन जाने से विवाद लगभग खत्म हो गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीब जनों के हित को ध्यान में रखते हुए पूरे देश में डिजिटल घरौनी प्रमाण पत्र का वितरण करवा रहे है।
विज्ञापन

एसडीएम कीर्ति प्रकाश भारती और नायब तहसीलदार शिव दयाल तिवारी ने सांसद का तहसील आगमन पर बुके देकर स्वागत किया। भाजपा प्रदेश परिषद सदस्य बाबू लाल शास्त्री, ब्लाक प्रमुख जगदेव चौधरी, चेयर मैन प्रदीप कुमार गुप्ता ने घरौनी प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। इस मौके पर सभासद वैभव सिंह, यूपी सिंह, पंकज सिंह, कमलेश पांडेय आदि मौजूद रहे। वहीं तरबगंज में 100 लोगों को विधायक प्रेम नरायन पांडेय ने घरौनी का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed