फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Medical college to be built from 321 crore, 20 crore released

321 करोड़ से बनेगा मेडिकल कालेज, 20 करोड़ जारी

Mon, 07 Sep 2020 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Medical college to be built from 321 crore, 20 crore released
गोंडा। मेडिकल कॉलेज का सपना जल्द ही पूरा होने की उम्मीद जगी है। शासन ने 321 करोड़ से बनने वाले मेडिकल कॉलेज की नींव जल्द ही रखी जा सकती है। इसके लिए राज्य स्तर से कवायद तेज हो गई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्राजेक्ट में गोंडा का मेडिकल कॉलेज शामिल है और उन्होंने बीते दिनों कोविड हॉस्पिटल के शुभारंभ मौके पर ऐलान भी किया था कि जल्द ही गोंडा को मेडिकल कॉलेज मिलेगा। इसके साथ ही शासन ने निर्माण के लिए 20 करोड़ का बजट जारी कर दिया है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड को निर्माण के लिए नोडल विभाग नामित किया गया है। मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर सरकारी कवायद से जल्द ही निर्माण शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल मुख्यालय होने के बाद भी जिले में मेडिकल कॉलेज नहीं खुला। बहराइच जिले को मेडिकल कॉलेज मिल गया था, इससे यहां के लोग भी मांग करने लगे। जिले में 500 बेड के अस्पताल होने के बाद मेडिकल कॉलेज का मानक पूरा हो गया।
इसके बाद प्रदेश सरकार ने पहले मेडिकल कॉलेज के निर्माण को शामिल किया और फिर एक लाख रुपये टोकन मनी बीते साल जारी की। अब यह तय हो गया कि मेडिकल कॉलेज का निर्माण 321 करोड़ रुपये से होगा। बजट तय होने के बाद भी निर्माण का आगे नहीं बढ़ सका।
बीते दिनों मुख्यमंत्री जिले में आए उन्होंने एक बार फिर मेडिकल कॉलेज के निर्माण का संकल्प दोहराया और कड़ा रुख अपनाया। माना जा रहा है कि शासन में सीएम के सख्त रुख की जानकारी हुई तो आननफानन में तैयारी तेज हो गई।
मेडिकल कॉलेज के निर्माण का ले-आउट तैयार करने के लिए एक सलाहकार टीम गठित की गई है जो जिले में आकर सर्वे करेगी। इसके बाद निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। इसी के साथ ही निर्माण के बजट की पहली किश्त के रूप में 20 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया।
नोडल एजेंसी निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी को नामित किया गया है। प्रांतीय खंड के एक्सईन देवेन्द्र मणि ने कहा कि बजट जारी होने की जानकारी मिली है, बजट मिलने पर निर्माण के लिए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
सर्किट हाउस के पास दी है निर्माण के लिए 15 एकड़ भूमि
मेडिकल कॉलेज के निर्माण की भूमि सर्किट हाउस के सामने तय की गई है। प्रशासन की ओर से भूमि आवंटन का प्रस्ताव किया है। छावनी सरकार में 26 एकड़ भूमि में से 15 एकड़ भूमि मेडिकल कॉलेज के लिए दी गई है। जिला अस्पताल के साथ ही छावनी सरकार में मेडिकल कॉलेज के भवनों का निर्माण होगा। राज्य स्तर से आने वाली सलाहकार टीम जिला अस्पताल के साथ ही छावनी सरकार के पास दिए गए स्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करेगी। इसके बाद तय किए जाने वाले डिजाइन के आधार पर निर्माण होगा।
स्वास्थ्य सेवाओं में समृद्ध होगा मंडल
स्वास्थ्य सेवाओं में देवीपाटन मंडल गोंडा मेडिकल कॉलेज के निर्माण से समृद्ध होगा। बहराइच में पहले ही मेडिकल कॉलेज संचालित है और बलरामपुर में मेडिकल कॉलेज लखनऊ का सेटेलाइट सेंटर स्थापित किया गया है। जिसे और विस्तार देने की योजना तैयार हो रही है। सीएम ने भी ऐलान किया था कि बलरामपुर के सेटेलाइट सेंटर का विस्तार करेंगे। इस तरह मंडल के तीनों जनपदों में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी। श्रवस्ती से बलरामपुर व बहराइच दोनों नजदीक हैं, ऐसे में वहां के लोगों को भी लाभ मिलेगा।

जल्द शुरू होगा निर्माण
मेडिकल कॉलेज का निर्माण जल्द शुरू करने की कार्रवाई हो रही है। भूमि का आवंटन कर दिया गया है और राज्य स्तर से भी कार्रवाई हो रही है। निर्माण के लिए नोडल एजेंसी पीडब्ल्यूडी को नामित किया गया है।
- डॉ. नितिन बसंल, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed