फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Medical College Road to be four-lane at a cost of Rs 23.29 crore

Gonda News: 23.29 करोड़ से फोरलेन होगी मेडिकल कॉलेज रोड

Wed, 01 Apr 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 01 Apr 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Medical College Road to be four-lane at a cost of Rs 23.29 crore
फोटो-45-गोंडा में परसपुर के डोमाकल्पी गांव की सड़क। - स
पसका/गोंडा। मंडल मुख्यालय की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए शहर को बड़ी सौगात मिली है। मेडिकल कॉलेज से कचहरी रेलवे स्टेशन मार्ग को फोरलेन बनाने की मंजूरी मिल गई है। करीब 3.2 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण पर 23.29 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के संचालन के बाद इस मार्ग पर यातायात का दबाव लगातार बढ़ गया था। विकास भवन और कचहरी स्टेशन को जोड़ने वाला यह मार्ग संकरा होने के कारण आए दिन जाम की समस्या बनी रहती थी। इसी को देखते हुए लोक निर्माण विभाग खंड प्रथम ने फोरलेन निर्माण का प्रस्ताव भेजा था, जिसे अब स्वीकृति मिल गई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, परियोजना के लिए प्रारंभिक रूप से 1.13 करोड़ रुपये की धनराशि भी जारी कर दी गई है। परसपुर-बालपुर मार्ग से जुड़ने वाली डोमाकल्पी-सुभागपुर-बेलवानोहर मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए 17.96 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई है। आठ किलोमीटर लंबी यह सड़क सालपुर धौताल, डोमाकल्पी, ज्ञानपुर और सुभागपुर होते हुए डेहरास-गोंडा मार्ग के बेलवा चौराहे को जोड़ेगी। उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव राजेश प्रताप सिंह ने लोक निर्माण विभाग को राज्य सड़क निधि से स्वीकृति जारी करने की जानकारी दी है।
विज्ञापन

डोमाकल्पी के पूर्व प्रधान अरविंद पांडेय ने बताया कि सड़क को करीब 5.5 मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। आबादी वाले हिस्सों में सीसी सड़क और नाली निर्माण होगा, जबकि खुले क्षेत्रों में डामर सड़क बनाई जाएगी। कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह ने सड़क निर्माण की स्वीकृति पर प्रसन्नता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed