{"_id":"68559c0f369210b174074076","slug":"medical-college-and-women-hospital-have-no-electricity-since-midnight-gonda-news-c-100-1-slko1026-139573-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: आधी रात से मेडिकल कॉलेज व महिला अस्पताल की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: आधी रात से मेडिकल कॉलेज व महिला अस्पताल की बिजली गुल
Fri, 20 Jun 2025 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 20 Jun 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। जिले में बिजली संकट लगातार गहराता जा रहा है। बृहस्पतिवार की आधी रात से महाराजा देवीबख्श सिंह मेडिकल कॉलेज और जिला महिला अस्पताल की स्पेशल लाइन में खराबी आने के कारण बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। शुक्रवार दोपहर तीन बजे तक बिजली बहाल नहीं हो सकी। जिससे दोनों अस्पतालों के साथ-साथ सीएमओ कार्यालय का कामकाज प्रभावित रहा।
बिजली न होने के कारण जरूरी मशीनें और सेवाएं जेनरेटर के सहारे संचालित करनी पड़ीं। इस दौरान मरीजों को काफी असुविधा झेलनी पड़ी। इटियाथोक उपकेंद्र से जुड़े बेंदुली फीडर की आपूर्ति बृहस्पतिवार रात 10:45 बजे बंद हो गई। इसके बाद रात 2:05 बजे साउथ फीडर और 2:40 बजे ईस्ट फीडर भी फेल हो गए। सुबह 4:30 बजे बलरामपुर फीडर भी ब्रेकडाउन में चला गया, जिससे इटियाथोक कस्बा, महादेवा कला, चांदपुर, करुआपारा समेत करीब तीन दर्जन गांवों की बिजली गुल रही। अवर अभियंता अजय यादव ने बताया कि सभी फीडरों की मरम्मत कर आपूर्ति शुरू कर दी गई है। हालांकि, ग्रामीण क्षेत्रों में अब भी अस्थायी ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है।
दस दिन से अंधेरे में मजरा
कटरा बाजार क्षेत्र के भरथा इटहिया गांव के गंगापुरवा मजरे में लगा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर दस दिन पहले जल गया था। अब तक नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया है, जिससे पूरा मजरा अंधेरे में है। जेई आदर्श कुमार ओझा ने बताया कि जल्द ही नया ट्रांसफार्मर लगवाकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।