फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   MBBS classes will start from October in Gonda

Gonda News: गोंडा में अक्तूबर से चलेंगी एमबीबीएस की कक्षाएं

Thu, 12 Sep 2024 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 12 Sep 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
MBBS classes will start from October in Gonda
महाराजा देवीबख्श सिंह चिकित्सा महाविद्यालय। -संवाद
100 सीटों पर प्रवेश, द्वितीय चरण की काउंसिलिंग में मिलेगा महाराजा देवीबख्श सिंह मेडिकल कॉलेज का विकल्प
विज्ञापन

आर्थिक रूप से कमजोर मेधावियों का 1.8 लाख रुपये में पूरा हो सकेगा डॉक्टर बनने का सपना
संवाद न्यूज एजेंसी
गोंडा। महाराजा देवीबख्श सिंह चिकित्सा महाविद्यालय में प्रवेश की राह देख रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। द्वितीय चरण की काउंसिलिंग में जिले के मेडिकल कॉलेज का विकल्प खुल गया है। बुधवार को स्टेट कोटा से 85 सीट व 15 सीट सेंट्रल कोटा से भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में एमबीबीएस की 100 सीटों पर कक्षाएं शुरू होंगी।
मेडिकल कॉलेज को एलओपी (लेटर ऑफ परमीशन) मिलने के बाद पढ़ाई शुरू करने की तैयारियां तेज हो गई हैं। नीट के द्वितीय काउंसलिंग का हिस्सा बनने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। एमबीबीएस (बेचलर ऑफ मेडिसिन एंड बेचलर ऑफ सर्जरी) के पहले साल में तीन प्रमुख विषय एनाटॉमी, बायोकेमिस्ट्री व फिजियोलॉजी की पढ़ाई होनी है। जिसके लिए प्रोफेसर व असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति हो चुकी है। छात्रों के लिए हॉस्टल, लैब व अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। नीट के द्वितीय चरण की काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी होने के एक दिन पहले ही गोंडा को विकल्प के रूप में शामिल कर लिया गया। जिससे छात्रों को द्वितीय चरण में ही कॉलेज लॉक करने का अवसर मिल जाएगा।
विज्ञापन


सीट अलॉटमेंट की अंतिम तिथि आज
द्वितीय चरण की काउंसिलिंग के तहत 11 व 12 सितंबर को सीटों का अलॉटमेंट किया जाना है। 13 सितंबर को काउंसिलिंग का परिणाम जारी किया जाएगा। 14 से 20 सितंबर तक ज्वाॅइनिंग के लिए तिथि निर्धारित है। 21 व 22 सितंबर को प्रमाणपत्रों का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद तीसरे चरण की काउंसिलिंग की प्रक्रिया 15 अक्तूबर तक पूरी हो जाएगी। तीसरे चरण की काउंसिलिंग में सभी 100 सीटों के भर जाने की पूरी उम्मीद है। इसी के बाद अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में पढ़ाई शुरू करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्येक वर्ष के लिए 36,000 रुपये फीस निर्धारित
एमबीबीएस के प्रत्येक वर्ष के लिए 36,000 रुपये फीस निर्धारित है। जिससे आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों का भी मात्र 1.80 लाख रुपये खर्च कर डॉक्टर बनने का सपना पूरा हो सकेगा। कम वार्षिक आय वाले परिवार के छात्रों को हॉस्टल की फीस भी बहुत कम देनी पड़ेगी। बुधवार को प्राचार्य ने महिला व पुरुष हॉस्टल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


ऐसे करें पंजीकरण
नीट की परीक्षा पास कर चुके छात्र तृतीय चरण की काउंसिलिंग में हिस्सा बनने के लिए आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण के बाद विकल्प चुनना व प्रोसेसिंग फीस जमा कर फार्म काे सबमिट कर देना है।


अक्तूबर से शुरू होंगी कक्षाएं
तृतीय चरण के काउंसिलिंग में सभी 100 सीटें भर जाने की पूरी उम्मीद है। सभी सीटों में प्रवेश के बाद कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। जिसकी सूचना मेडिकल कॉलेज के बेवसाइट पर दिखाई पड़ेगी।
- डॉ. धनंजय श्रीकांत कोटास्थानें, प्राचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed