{"_id":"689e25dbd6d04ffa3b0e8825","slug":"mbbs-admission-started-15-seats-allotted-from-all-india-quota-gonda-news-c-100-1-gon1001-142346-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: एमबीबीएस का प्रवेश शुरू, ऑल इंडिया कोटे से आवंटित हुईं 15 सीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: एमबीबीएस का प्रवेश शुरू, ऑल इंडिया कोटे से आवंटित हुईं 15 सीट
विज्ञापन
गोंडा। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में एमबीबीएस के दूसरे बैच के प्रवेश की प्रक्रिया बृहस्पतिवार को शुरू हो गई है। ऑल इंडिया कोटे से 15 छात्रों को गोंडा मेडिकल कॉलेज आवंटित हुआ है। प्रवेश के लिए चार कमेटी बनाई गई हैं। हालांकि पहले दिन कोई भी छात्र प्रवेश लेने नहीं आया। छात्रों की सहूलियत के लिए स्वतंत्रता दिवस व जन्माष्टमी के अवकाश में भी प्रवेश प्रक्रिया जारी रहेगी।
जिले के मेडिकल कॉलेज में 100 सीटों पर एमबीबीएस के दूसरे बैच के पढ़ाई की अनुमति मिली है। पहले ऑल इंडिया कोटे से 15 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। उसके बाद स्टेट कोटे से 85 छात्रों को प्रवेश मिलेगा। प्रवेश के लिए चार कमेटी बनाई गई हैं। पहली रजिस्ट्रेशन व रिस्पेशन कमेटी, दूसरी पत्रावली सत्यापन कमेटी, तीसरी मेडिकल फिटनेस कमेटी तथा चौथी प्रवेश कमेटी बनाई गई है। कॉलेज आने वाले छात्र सबसे पहले अपने शैक्षिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन करवाएंगे। फिर उनके सेहत की जांच करके फिटनेस सत्यापित किया जाएगा। उसके बाद फीस जमाकर प्रवेश दिया जाएगा।
मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. धनंजय श्रीकांत कोटास्थाने ने बताया कि बुधवार की शाम को आवंटन पत्र डाउनलोड हुआ है। दूसरे प्रदेशों से आने में छात्रों को समय लग जाता हैए जिसके कारण पहले दिन छात्र नहीं पहुंच सके। स्वतंत्रता दिवस व जन्माष्टमी के अवकाश में भी मेडिकल कॉलेज खुला रहेगा और छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया चलेगी। प्रवेश के साथ ही हॉस्टल का आवंटन भी हो जाएगा।
विज्ञापन
36000 रुपये जमा होगी वार्षिक फीस
एमबीबीएस की वार्षिक फीस 36 हजार रुपये निर्धारित की गई है। एससी व एसटी के छात्रों को मात्र 1800 रुपये फीस जमा करना होगा। वहीं हॉस्टल का शुल्क 4800 रुपये जमा करना होगा। प्रवेश लेने वाले दिन ही छात्र-छात्राओं को हॉस्टल आवंटित कर दिया जाएगा।