{"_id":"6740d320239961ffeb0e3564","slug":"mathura-team-caught-35-monkeys-on-the-first-day-gonda-news-c-100-1-gon1002-127719-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मथुरा की टीम ने पहले दिन 35 बंदर पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मथुरा की टीम ने पहले दिन 35 बंदर पकड़े
Sat, 23 Nov 2024 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 23 Nov 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। नगर पालिका ने शुक्रवार से बंदरों को पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया है। अनुबंध के आधार पर पहले दिन मथुरा की टीम लेबर और लोहे के पिंजरों के साथ कचहरी परिसर में पहुंची। पहले दिन 35 बंदर पकड़े गए। टीम अभी कुछ दिन और यहां जाल बिछाएगी, फिर अभियान का अगला चरण मालवीयनगर और हनुमानगढ़ी मंदिर के आसपास होगा।
खुले दरवाजे-खिड़की से घर में घुसकर उत्पात मचाने और गाड़ियों की खुली डिग्गी से सामान उड़ाने वाले बंदर शुक्रवार को शिकारी की जाल में एक-एक कर फंसते चले गए। कचहरी में न्याय की आस में आने वाले लोगों को ये बंदर अक्सर परेशान कर देते थे। अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्र ने बताया कि नगरवासियों के अलावा व्यापारी वर्ग और कचहरी में अधिवक्ताओं की ओर से बार-बार शिकायत की जा रही थी।
बताया कि मथुरा की मंकी कैचर टीम से बंदरों को पकड़ने के लिए अनुबंध किया गया है। अभियान प्रभारी और पालिका के कर निरीक्षक राधाकिशन ने बताया कि पहले दिन कलेक्ट्रेट परिसर से 35 बंंदरों को पकड़ा गया है। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद बंदरों को टिकरी जंगल में छोड़ा जाएगा।