फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Mastermind of Rs 1.5 crore fraud sent to jail

Gonda News: जेल भेजा गया डेढ़ करोड़ की ठगी का मास्टरमाइंड

Thu, 05 Mar 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 05 Mar 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Mastermind of Rs 1.5 crore fraud sent to jail
गोंडा। रूस भेजने के नाम पर करीब 200 युवाओं से डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड शमशाद खान उर्फ विवेक कुमार को बृहस्पतिवार को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। नगर कोतवाली पुलिस अब आरोपी को रिमांड पर लेकर गिरोह के अन्य बदमाशों और ठगी की रकम के बारे में पूछताछ की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के थाना रामनगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 20, बेला गोला हरिनगर निवासी शमशाद खान नाम बदलकर अलग-अलग जिलों में बेरोजगार युवकों को विदेश में नौकरी का झांसा देकर ठगी करता था। गोंडा में उसने उतरौला रोड स्थित हर्ष टावर में मल्टी इंटरनेशनल इमीग्रेशन काउंसिलिंग के नाम से कार्यालय खोला था। 200 युवाओं के साथ डेढ़ करोड़ की ठगी करके कार्यालय बंद कर आरोपी भाग निकले थे। इस मामले में कोतवाली नगर में तीन एफआईआर दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

एसपी विनीत जायसवाल ने एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया था। आरोपी शमशाद को कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर गोंडा लाया गया। पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य लोगों की तलाश की जा रही है और आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ के बाद कई और खुलासे हो सकते हैं। इसके लिए आरोपी को रिमांड पर लेने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed