फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Married women will observe a waterless fast today for the long life of their husbands

Gonda News: पति की दीर्घायु के लिए आज निर्जल व्रत रखेंगी सुहागिनें

Thu, 09 Oct 2025 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 09 Oct 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Married women will observe a waterless fast today for the long life of their husbands
चूड़ी वाली गली में कंगन और चूड़ी खरीदतीं महिलाएं। - संवाद 
गोंडा। सुहागिनों का महापर्व करवा चौथ आज है। यह दिन बेहद खास माना गया है। करवा चौथ के व्रत में सुहागिन महिलाएं सूर्योदय से लेकर देर शाम को चंद्रोदय होने तक निर्जल उपवास रखती हैं। दिनभर निर्जल व्रत रखते हुए शाम के समय करवा माता की पूजा व कथा सुनकर आरती करती हैं। इसके बाद चंद्रमा के दर्शन करती हैं। फिर चंद्रमा को अर्घ्य देते हुए अपने पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत खोलती हैं।
विज्ञापन

करवा चौथ व्रत के लिए महिलाएं कई दिन से खरीदारी में जुटी हैं। चूड़ी, बिंदी, कंगन, चूड़ा समेत अन्य शृंगार सामग्रियों के साथ ही कपड़े, आभूषण आदि खरीदने के लिए पूरे दिन बाजारों में भीड़ रही। साड़ी, चूड़ी, आभूषण खरीदने के लिए पूरे दिन महिलाएं आती रहीं। नवविवाहिताएं इस पर्व को और भी खास तरीके से मनाती हैं।
विज्ञापन

करवा चौथ से एक दिन पहले ब्यूटी पार्लरों में सुबह से लेकर देर रात तक महिलाओं की भीड़ रही। किसी ने फेशियल कराया तो किसी ने मेहंदी लगवाई। महिलाओं ने खास तरीके से तैयारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करवा, बढ़नी, चूरा, लइया, गट्टा आदि की भी जमकर खरीद की गई। बच्चों के खिलौने के मॉडल वाले करवा भी खूब बिके। मालवीयनगर स्थित कृपाल आश्रम में महिलाएं सामूहिक पूजन करेंगी। इसके बाद घरों में जाकर चंद्रमा को अर्घ्य देंगी और पति के हाथों से पानी पीकर व्रत खोलेंगी।


जेल में निरुद्ध 22 महिला बंदी भी रखेंगी व्रत
जिला कारागार में निरुद्ध कुल 47 बंदियों में से 22 महिला बंदी करवा चौथ पर व्रत रखेंगी। जेलर आफताब अहमद अंसारी ने बताया कि जेल में निरुद्ध जो महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखेंगी, उनके लिए पूजन सामग्री की व्यवस्था की गई है। पूजा के बाद व्रत खोलने के लिए भी खानपान का इंतजाम किया गया है।




ड्यूटी के साथ रखेंगी व्रत
- महिला थाने में तैनात आरक्षी सरिता राज का कहना है कि करवा चौथ उनके लिए महापर्व है। उनके पति निर्मल कुमार अग्निशमन विभाग में कार्यरत हैं। सरिता का कहना है कि ड्यूटी के साथ करवा चौथ पर्व मनाएंगी। पूरे दिन व्रत रखकर शाम को पूजन के बाद व्रत पूरा करेंगी। व्रत के लिए एक दिन पहले ही तैयारी कर ली है।
- मनकापुर निवासी शिखा सिंह का कहना है कि शादी के बाद से वह हर साल व्रत रखती हैं। वर्तमान में बलरामपुर जिला पंचायत में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। ड्यूटी के साथ त्योहार मनाएंगी।
- बबिता पांडेय परिषदीय विद्यालय में अनुदेशक हैं। वह भी करवा चौथ पर्व को लेकर उत्साहित हैं। कहती हैं कि करवा चौथ पति की लंबी आयु की कामना का पर्व है। निर्जल व्रत रखकर पूजन करेंगी।
- चाइल्ड वेलफेयर बोर्ड की पूर्व सदस्य नीलम श्रीवास्तव का कहना है कि करवा चौथ का व्रत काफी मायने रखता है। पति की लंबी आयु के लिए इस दिन पूजन-अर्चन करती हैं। सुहागिन महिलाओं के लिए यह पर्व काफी अहम है।

पहले व्रत के लिए उत्साह

सिविल लाइंस में अंबेडकर चौराहा के समीप रहने वाली शांति यादव पहली बार करवा चौथ का व्रत रखेंगी। उनका कहना है कि शादी के बाद यह पहला पर्व है। कहा कि साल में एक दिन पति की पूजा के लिए निर्धारित है। इस दिन पूरे उत्साह के साथ वह व्रत रखकर पूजन-अर्चन करेंगी। शाम को चंद्रोदय होने पर पति के हाथ पानी पीकर व्रत पूरा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed