{"_id":"6148bea68ebc3e147352f66e","slug":"married-woman-strangled-to-death-for-two-bighas-of-land-gonda-news-lko5964515153","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
गोंडा। एक और विवाहिता दहेज की बलिवेदी पर चढ़ा दी गई। आरोप है कि रोड के किनारे 2 बीघे जमीन दहेज में न दे पाने के कारण ससुराली जनों ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। इस संबंध में पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर पति और सास के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है।
थाना कटरा बाजार क्षेत्र के ग्राम गोड़वा निवासी अर्जुन ने कोतवाली करनैलगंज में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें कहा गया है कि उसने अपनी बहन लक्ष्मी की शादी राहुल निवासी ग्राम उल्लहा हरसहाय पुरवा के साथ जून 2019 में किया था।
उसकी बहन को उसके पति राहुल व सास ननकई दहेज के लिए काफी प्रताड़ित करते रहते थे और दहेज में रोड किनारे दो बीघा जमीन की मांग करते थे। जिसको लेकर मारते पीटते रहे। कई बार सुलह समझौता भी हुआ। करीब तीन सप्ताह पूर्व उसने एक भैंस भी दिया था।
विज्ञापन
उसके बावजूद 14 सितंबर को ससुराली जनों ने उसकी बहन को गला दबाकर मार दिया और शव को जलाने के लिए ले जा रहे थे। तब तक सूचना मिली और मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना देकर शव को अंतिम संस्कार से रुकवाया गया और पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
इस संबंध में पुलिस ने भाई अर्जुन की तहरीर पर पति राहुल को सास ननकई के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है। कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।