फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Married woman shot to death for not getting dowry

दहेज न मिलने पर विवाहिता को उतारा मौत के घाट

Mon, 06 Jul 2020 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Married woman shot to death for not getting dowry
कटरा बाजार (गोंडा)। तिलका के ठाकुर पुरवा गांव में दहेज में सोने की चेन व वॉशिंग मशीन की मांग पूरा न करने पर ससुराल वालों ने बीस वर्षीय विवाहिता को मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पिता ने पति व सास, ससुर सहित चार लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कौड़िया थाना क्षेत्र के बसभरिया के मजरे बेहड़ा निवासी सीता राम ने सोमवार को दर्ज करायी रिपोर्ट में कहा है कि वह अपनी बेटी ननकई की शादी जून 2019 में कटरा बाजार थाना क्षेत्र के तिलका के मजरे ठाकुर पुरवा निवासी राम शंकर के पुत्र कन्हैया लाल के साथ की थी। वह अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज भी दिया था। आरोप है कि ससुराल वालों ने दहेज में सोने की चेन व वॉशिंग मशीन की मांग करते रहे।
विज्ञापन

आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर सोमवार की सुबह उसके बेटी ननकई (20) का गमछे से गला कसकर मार डाला। सूचना पर स्थानीय पुलिस सहित क्षेत्राधिकारी कृपा शंकर कनौजिया व नायब तहसीलदार विजय गुप्ता की उपस्थिति में विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पिता सीताराम ने पति कन्हैया लाल, ससुर राम शंकर, सास श्रीमती देवी व ननद तेलहा के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक जेबी सिंह ने बताया कि विवाहिता के पिता सीताराम के तहरीर पर पति सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed