फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Married woman found hanging, accused of dowry murder

फंदे से लटकी मिली विवाहिता, दहेज हत्या का आरोप

Mon, 27 Jun 2022 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Married woman found hanging, accused of dowry murder
गोंडा। कोतवाली देहात के ढोंगवा खरगूपुर गांव में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला के पिता ने पति समेत चार लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के ढोंगवा खरगूपुर गांव निवासी विनय तिवारी की पत्नी संजू देवी (30) की रविवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। थाना उमरीबेगमगंज क्षेत्र के जबरनगर पूरे नाला निवासी संजू के पिता अवधेश कुमार मिश्र ने कोतवाली देहात में तहरीर दी है। इसमें बताया कि उसने अपनी बेटी संजू की शादी आठ साल पहले विनय तिवारी से की थी।
विज्ञापन

शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल वाले दहेज में बाइक व सोने की चेन की मांग कर रहे थे। इसको लेकर ससुराल वाले संजू को प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने संजू को मारकर फंदे से लटका दिया। अवधेश ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ कोतवाली देहात में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed