फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Married woman dies, FIR registered for dowry death

Gonda News: विवाहिता की मौत, दहेज हत्या की एफआईआर

Mon, 12 Jan 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 12 Jan 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies, FIR registered for dowry death
झंझरी/बालपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के ठाकुरपुर गांव में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने सास-ससुर समेत चार लोगों के खिलाफ में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज करके छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के लालपुर चंद्रभान गांव निवासी मिथिला देवी ने बताया कि उन्होंने बेटी आरती देवी (22) की शादी चार वर्ष पूर्व ठाकुरपुर डीहा गांव निवासी हरिकेश भारती से की थी। छह माह बाद ससुराल वाले दहेज में बुलेट, सोने की चेन, अंगूठी व भैंस की मांग को लेकर आरती की पिटाई करने लगे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर सोमवार सुबह आरती के ससुर ने फोन किया और कहा कि आकर अपनी बेटी को ले जाओ। जब वह बेटी की ससुराल पहुंचीं तो उसका शव जमीन पर पड़ा मिला। आरोप है कि ससुराल वालों ने आरती की गला दबाकर हत्या कर दी। देहात कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मिथिला देवी की तहरीर पर ससुर शशि कुमार गोस्वामी उर्फ बब्बू, सास मंजू देवी, ननद नेहा व बुआ सास गुड़िया के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

फोन पर पति से विवाद के बाद विवाहिता ने जान दी
मनकापुर। हरनाटायर चंदामऊ गांव में रविवार देर शाम नवविवाहिता रितु यादव (20) ने पति से फोन पर हुए विवाद के बाद फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मृतका की मां ज्ञानमती निवासी सब्बनजोत छपिया ने बताया कि बेटी रितु की शादी 22 मई 2025 को सुनील यादव से हुई थी। शादी के शुरुआती दिनों में पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल रहा, लेकिन कुछ समय से दोनों में मनमुटाव चल रहा था। सुनील अपने भाइयों रामू व वीरेंद्र के साथ रोजगार के सिलसिले में बाहर रहता है। 10 दिन पहले ही वह काम पर गया था। ज्ञानमती के मुताबिक उनका बेटा लवकुश रविवार को बेटी के ससुर बद्री प्रसाद यादव और सास गीता को साथ लेकर दवा कराने मनकापुर बाजार गया था। रितु घर में अकेली थी। इसी दौरान उसका फोन पर पति सुनील से किसी बात पर विवाद हो गया। जिसके बाद रितु ने फंदा लगाकर जान दे दी। ज्ञानमती की सूचना पर सीओ उदित नारायण पालीवाल, नायब तहसीलदार अनिल तिवारी व कोतवाल मौके पर पहुंचे। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया। टीम ने भी पड़ताल की है। कोतवाल अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि मृतका का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed