फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   married woman committed suicide by hanging herself In Gonda her parents alleged that she was murdered

Gonda: फंदे से झूलकर विवाहिता ने किया सुसाइड, मायकेवाले बोले- सोने की चेन और पैसों के लिए बेटी को मार डाला

Mon, 30 Jun 2025 12:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 30 Jun 2025 12:16 PM IST
सार

गोंडा में फंदे से झूलकर विवाहिता ने सुसाइड कर लिया। मौके पर पहुंचे मायकेवालों ने सोने की चेन और पैसों के लिए ससुरालीजन पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
married woman committed suicide by hanging herself In Gonda her parents alleged that she was murdered
सोनिया की फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के गोंडा में रविवार देर रात विवाहिता ने फंदे से झूलकर सुसाइड कर लिया। मौके पर पहुंचे मायकेवालों ने दहेज के लिए बेटी की हत्या करने की बात कही। उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

विज्ञापन


घटना कटरा बाजार के लालपुर गांव के गोंसाई पुरवा की है। गांव निवासी सोनिया (25) की मौत हुई है। मामले में कौड़िया के झौनहा निवासी हरिशंकर गोस्वामी ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि उन्होंने बेटी सोनिया की शादी लगभग पांच वर्ष पूर्व गोंसाई पुरवा निवासी मनीष के साथ किया था। 
विज्ञापन




शादी के बाद से ससुरालीजन दहेज में सोने की चेन व नकदी की मांग कर रहे थे। इसके लिए बेटी को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। अब रविवार देर रात दामाद मनीष ने सूचना दी कि सोनिया ने छत के हुक से साड़ी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मंजिल पर कमरे में जमीन पर पड़ी मिली लाश

बताया कि मौके पर जाकर देखा तो बेटी दूसरे मंजिल पर कमरे में जमीन पर पड़ी थी। आसपास रस्सी व साड़ी कुछ भी दिखाई नहीं पड़ा। उन्होंने आशंका जताई है कि ससुरालीजनों ने बेटी की हत्या की है। सीओ करनैलगंज विनय सिंह व प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed