फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Married woman burnt to death for dowry

दहेज के लिए विवाहिता को जलाकर मार डाला

Tue, 24 Nov 2020 09:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 09:32 PM IST
विज्ञापन
Married woman burnt to death for dowry
मनकापुर (गोंडा)। मछली गांव में सोमवार की देर रात एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में आग से जलकर मौत हो गई। मामले में विवाहिता के पिता ने कोतवाली मनकापुर में पति समेत आठ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी पति का गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन

छपिया थाना क्षेत्र के खपरीपारा मसकनवा निवासी रमेश कुमार जायसवाल पुत्र स्वर्गीय रामनरेश जायसवाल ने मंगलवार को कोतवाली मनकापुर में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसने अपनी पुत्री लक्ष्मी (23) की शादी 12 मार्च 2019 में कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के मछली गांव निवासी रवि चौरसिया पुत्र देवी शंकर चौरसिया के साथ की थी।
विज्ञापन

शादी के बाद से पति रवि चौरसिया, देवर भूपेंद्र, रोहित, सास, ससुर व तीनो ननद मिलकर दहेज में कार व दो लाख नगदी की मांग करने लगे। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वाले बेटी लक्ष्मी को प्रताड़ित करते थे। बेटी लक्ष्मी ने कई बार फोन से प्रताड़ना के बारे मे बताया था। रमेश के मुताबिक उसकी बेटी लक्ष्मी ने उसे बताया था कि पति रवि का एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा है, इसको लेकर वह आए दिन विवाद करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि सोमवार की रात लगभग सवा दस बजे दामाद रवि का फोन आया। उसने बताया कि पत्नी लक्ष्मी कमरे में बंद है शीघ्र आ जाइए। रात में ही जब उसके घर मछली गांव पहुंचा तो घर पर ताला बंद लगा था। मोहल्ले वालों ने बताया कि उसकी बेटी को सीएचसी ले गए हैं। जब सीएचसी पहुंचा तो एक बोलोरो गाड़ी में उसकी बेटी का शव रखा था।

आरोप है कि ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर लक्ष्मी का जलाक मार डाला और शव छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। कोतवाल कृष्ण कुमार राणा ने बताया कि मृतका के पति सहित आठ आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी पति रवि चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed