फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Markets decorated for Rakshabandhan, Ghevar and Batisha are wooing

रक्षाबंधन के लिए सज गए बाजार, लुभा रहे घेवर और बतीशा

Fri, 20 Aug 2021 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
Markets decorated for Rakshabandhan, Ghevar and Batisha are wooing
गोंडा के चौक बाजार में राखी खरीदती महिलाएं। - फोटो : GONDA
गोंडा। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन को लेकर बाजार सज गया है। बहनों ने भाईयों के कलाई पर बांधने के लिए रक्षाबंधन की खरीददारी शुरु कर दी है। वहीं सूखी मिठाई व कपड़ों की बिक्री भी रफ्तार पकड़ रहा है। मिठाई की दुुकानों पर घेवर व अनरसा की खुशबू लोगों को लुभा रही है।
विज्ञापन

श्रावणी पूर्णिमा पर रविवार को भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का त्योहार रक्षा बधंन मनाया जाएगा। जिले में रक्षा बंधन को लेकर बहनों ने तैयारी शुरू कर दी है। शहर के विभिन्न इलाके में दुकान से लेकर फुटपाथ पर राखी की दर्जनों दुकानें सज गयी हैं।
विज्ञापन

जहां बहने भाईयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने के लिए डिजाइनर राखी की खरीदारी कर रही हैं। शहर में रहने वाले विभिन्न समाज की महिलाएं भी रक्षा बंधन को लेकर खरीदारी में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के रानी बाजार, दुखहरण नाथ मंदिर के पास व आंबेडकर चौराहे के पास तथा चौक बाजार में रक्षा बंधन को लेकर दुकानें सज गयी हैं। जहां 10 से लेकर पांच सौ रुपये तक की राखी उपलब्ध है।
इस बार बाजार में मेटल और पीतल वर्क की राखी की मांग सबसे ज्यादा है। बहनें भी मेटल और पीतल की महीन नक्काशी वाली राखी पसंद कर रहीं हैं। वहीं बाजार में चांदी के तार से महीन वर्क वाली राखी भी उपलब्ध है।
इसके अलावा विभिन्न रंग के रेशम के चटक धागे से तैयार राखी की भी मांग है। शहर के थोक कारोबारी लखनऊ, दिल्ली, वाराणसी से राखी मंगाते हैं। शहर के विभिन्न इलाके में फुटपाथ समेत पांच सौ से अधिक छोटी-बड़ी दुकान में राखी की बिक्री हो रही है।
हाथों में तरह-तरह की मेहंदी रचाने के लिए शहर के ब्यूटी पार्लरों में महिलाओं की भीड़ बढ़ गई है। इस पेशे से जुड़े दर्जनों लोगों ने तैयारी शुरू कर दी है। साहबगंज स्थित माही ब्यूटी पार्लर की संचालिका पूजा शुक्ला मुताबिक बहनों के बीच सबसे ज्यादा पसंद मोर स्टाइल को लेकर है।
इसके अलावा बैंगल, भाई-बहन की चित्रों वाली, कलरफिल एवं मुंबई स्टाइल और शादी के मौके पर रचायी जाने वाली डिजाइनों की मांग इस बार बरकरार रहेगी। वहीं बाजार में कलाकार 50 रुपए से लेकर पांच सौ तक का शुल्क लेकर मेहंदी रचाने वाले मौजूद हैं। खुद से रचाने को लेकर खुदरा बाजार में राजस्थान की कई तरह की मेहंदी भी उपलब्ध है।
रक्षाबंधन को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं परिवहन निगम रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को मुफ्त में यात्रा कराने की तैयारियों में लगा है। शहर के सिविल लाइन निवासी पल्लवी ओझा ने बताया कि हमारा सबसे पसंदीदा त्योहार रक्षाबंधन होता है।

जिसके लिए हमने राखी व मिठाई खरीद ली है। पंत नगर की शक्ति त्रिपाठी ने कहा कि रक्षाबंधन को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस बार चायनीज राखी न लेकर पारांपरिक रक्षासूत्र की खरीददारी करेंगी। सत्यभामा ने बताया कि इस बार रक्षाबंधन में भाई की कलाई पर राखी बांधने के साथ पौधरोपण भी करेंगी। प्रतिभा सिंह बताती हैं कि रक्षाबंधन के दिन सरकार ने महिलाओं को मुफ्त यात्रा को तोहफा दिया है। जो बहुत ही सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed