फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Markets buzz with shoppers even before Dhanteras

Gonda News: धनतेरस से पहले ही खरीदारों से गुलजार हुए बाजार

Thu, 16 Oct 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 16 Oct 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Markets buzz with shoppers even before Dhanteras
ठठेरी बाजार में कपड़े की खरीदारी करते लोग। - संवाद 
गोंडा। धनतेरस पर्व शनिवार को मनाया जाएगा। धनतेरस से पहले ही बाजारों में रौनक छा गई है। दुकानों पर ग्राहक पहुंचने लगे हैं। बृहस्पतिवार को कपड़े की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई। लोग बाजार में पहुंचकर बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, आभूषण और पूजन सामग्री खरीद रहे हैं। सुबह से शाम तक खरीदारी का सिलसिला चल रहा है।
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक दुकान के संचालक शोभित कुमार गुप्ता ने बताया कि इस बार नियो झालरों की खूब डिमांड है। घर सजाने के लिए लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। जगमगाती लड़ियां लोगों को आकर्षित कर रही हैं। झूमर भी लोग खरीद रहे हैं। कपड़ों के दुकानदार सोनू का कहना है कि बच्चों के लिए इस बार बबल कपड़े आए हैं। फैंसी पैंट-शर्ट भी लोग खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

बर्तन व्यवसायी राम सिंह ने कहा कि मुख्य खरीदारी तो लोग धनतेरस में ही करेंगे। इसके पहले पूजन के लिए तांबे का लोटा व पीतल के बर्तन खरीदे जा रहे हैं। पूजन सामग्री के दुकानदार राजेश का कहना है कि धनतेरस से दीपावली तक बाजार में ग्राहकों की काफी भीड़ रहेगी। इसलिए तमाम लोग उसके पहले ही आकर खरीदारी कर रहे हैं, ताकि भीड़ से बचा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




1.29 लाख पहुंचा सोना, चांदी भी चमकी

सोने-चांदी के भाव आसमान पर हैं। शनिवार को धनतेरस है। ऐसे में आभूषण महंगे होने से लोग परेशान हैं। बृहस्पतिवार को जिले में 10 ग्राम सोने की कीमत 1.29 लाख रुपये थी तो चांदी 1.85 लाख रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच गई है। आभूषण व्यवसायी आनंद स्वरूप भारद्वाज का कहना है कि महंगाई के कारण बाजार से चांदी गायब है। बड़े व्यवसायियों ने चांदी खरीदकर स्टोर कर ली है। एमसीएक्स (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर चांदी का भाव 1.60 लाख रुपये प्रति किलो है। बड़े व्यापारी उस पर 25 से 30 हजार रुपये प्रीमियम ले रहे हैं। जिससे सोना-चांदी और भी महंगी हो गई है। आभूषण व्यवसायी और लघु उद्योग भारती के जिला महामंत्री शिवकुमार सोनी का कहना है कि वर्ष 2026 के मध्य तक सोने-चांदी में वृद्धि होने की उम्मीद है। इसके बाद इसमें मामूली गिरावट आ सकती है। 2024 की शुरुआत से आभूषण की कीमतों में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed