{"_id":"5e7b79c58ebc3e76951fc90c","slug":"market-closed-people-imprisoned-in-homes-barricading-on-the-streets-gonda-news-lko515270957","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई व गाजियाबाद से लौटे दस लोग, दो भेजे गए अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई व गाजियाबाद से लौटे दस लोग, दो भेजे गए अस्पताल
विज्ञापन
रुपईडीह (गोंडा)। मुंबई व गाजियाबाद से नौकरी करके वापस लौटे दंपित समेत दस लोग बुधवार को अपने घर वापस लौटे। एक दंपति को गांव वालों ने बिना जांच गांव में घुसने नहीं दिया। दोनों को जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। जबकि आठ लोगों की जांच के चार गांवों में स्वास्थ्य टीम भेजी गई है।
सीएचसी अधीक्षक रूपईडीह जेपी शुक्ल ने बताया कि कौड़िया क्षेत्र के जेठपुरवा गांव के मजरे मुंजेड़ के रहने दंपति गाजियाबाद में रहकर नौकरी करते हैं। दोनों बुधवार की सुबह गोंडा पहुंचे और यहां से अपने गांव जा रहे थे। मगर गांव के बाहर ग्रामीणों ने उन्हें रोक दिया। ग्रामीण कोरोना जांच के बाद ही गांव में आने पर अड़े रहे। जिसके बाद दोनों को सीएचसी लाया गाया।
जहां चिकित्सक डॉ. शिवकुमार ने जांच की सुविधा यहां न होने पर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया। इसके अलावा मुंबई से लौटे फरेंदा शुक्ल के मजरे परसा की रहने वाली एक महिला, रुकमंगतपुर में वापस लौटे तीन लोग, भुलईडीह के दो लोग व सरौना के दो लोगों की जांच के लिए गांव में स्वास्थ्य टीम भेजी गई है। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि जांच के बाद पता चलेगा वह कोरोना से पीड़ित है या नहीं। अगर कोराना से पीड़ित पाए गए तो उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।