{"_id":"61b4ecd271df81657e6a138a","slug":"march-gonda-news-lko608506024","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिदानी स्मृति यात्रा निकाल शहीदों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिदानी स्मृति यात्रा निकाल शहीदों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
गोंडा में शहीदों को श्रद्धांलजि अर्पित करते विश्वास फाउंडेशन के सदस्य।
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व अनशांगिक संगठनों ने सरस्वती विद्या मंदिर और राजकीय पॉलिटेक्निक में गोष्ठी आयोजित की। कार्यक्रम के बाद बलिदानी स्मृति यात्रा निकालकर हैलीकाप्टर दुर्घटना में शहीद जनरल विपिन रावत व उनकी पत्नी सहित तेरह शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। बलिदानी स्मृति यात्रा में भारत माता की जय, वंदे मातरम, जनरल बिपिन रावत अमर रहे, वीर सैनिक अमर रहे, उदघोष किए गए। भरत मिलाप चौराहे पर आयोजित शोक सभा को संबोधित करते हुए संघ के सह प्रांत प्रचारक मनोज ने कहा कि कि जिस प्रकार से तमिलनाडु के कुन्नूर में भारत के रक्षा विभाग प्रमुख सीडीएस जनरल बिपिन रावत व उनके 12 अन्य अधिकारी व सैन्य कर्मियों का असमय बलिदान हो गया, यह अत्यंत दुखद है। इस मौके पर संघ के विभाग सह संचालक रामप्रकाश गुप्त, ओम प्रकाश पांडे, जिला प्रचारक अविनाश, अश्वनी, विश्व हिंदू परिषद के राकेश वर्मा गुड्डू, कोमल, रणविजय सिंह, भवानी भीख शुक्ला, धर्मेंद्र पांडे, राजेंद्र पाठक आदि उपस्थित रहे।
प्रोफेसर ने सीडीएस के साथ की यादें साझा की
सामाजिक संस्था विश्वास फाउंडेशन की ओर से आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भारतीय सेना के हैलीकाप्टर दुर्घटना में शहीद सीडीएस बिपिन रावत समेत शहीद सैन्य पदाधिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विश्वास फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने देशभक्ति नारो के साथ शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सैन्य विज्ञान के प्रोफेसर शेर बहादुर सिंह ने बिपिन रावत जी के साथ बिताए गए पलो से युवाओं को रूबरू कराया। अवध केसरी सेना के नील ठाकुर, आनंद विक्रम सिंह अन्नू भैया ने सैनिकों के सम्मान में विचार व्यक्त किया। फाउंडेशन के संस्थापक मनीष सिंह ने कहा देश के सैनिकों की शहादत से बड़ी कोई इबादत नहीं है सैनिकों का सम्मान हमारे लिए सर्वोपरि है। इस मौके पर सरल शुक्ला, हर्ष दुबे, बृजभूषण वर्मा, आनंद ,प्रवीण, आशीष आदि उपस्थित रहे। संवाद
सीडीएस को दी गई श्रद्धांजलि
करनैलगंज(गोंडा)। नगर में स्थित सनराइज किड्स कान्वेंट में शोकसभा में सीडीएस रावत को श्रद्धांजलि दी। विद्यालय परिवार के साथ नन्हे-मुन्ने बच्चों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। देश के प्रथम सीडीएस जनरल विपिन रावत व उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 11 अन्य सैन्य अधिकारियों की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए विद्यालय परिवार के साथ छोटे-छोटे बच्चों ने मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना किया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक कन्हैया लाल वर्मा, अमन मौर्य, बेबी कौशल, किरण पांडेय, लीना गुप्ता, रसमीत कौर, नाजिया यासमीन, प्रीति पाण्डेय, सिमरन सोनी, शिवानी श्रीवास्तव, आवेश सिद्दीकी आदि मौजूद रहे। संवाद