फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Many trapped in development work of 31.5 million rupees

गोंडा: विकास के नाम 31 लाख रुपये डकार लिए गए, जिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश

Mon, 22 Jun 2020 06:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Mon, 22 Jun 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
Many trapped in development work of 31.5 million rupees
- फोटो : amar ujala

गोंडा जिले के पंडरी कृपाल के बेसियाचैन गांव में विकास के नाम पर साढे़े 31 लाख के गोलमाल का मामले सामने आया है। जिलाधिकारी डॉ. नितिन बसंल ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। जांच मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को मिली है। गांव में सीसीरोड़, खड़ंजा, नाली, सोख्ता आदि योजनाओं में साढ़े 31 लाख रुपये का गोलमाल किए जाने की शिकायत गांव के ही गुरू प्रसाद व सुखदेव ने की थी। जांच अधिकारी ने अभी तक जांच पूरी नहीं की है, माना जा रहा है कि उन्हें जांच में सहयोग नहीं मिल रहा है। उन्होंने पंचायत से खर्च का पूरा ब्यौरा तलब किया है। इस मामले में पंचायत के प्रधान व सचिव के साथ ही कई कर्मियों की गर्दन फंस रही है। इसलिए मामले में हीलाहवाली हो रही है।

विज्ञापन


विकास खंड पंडरीकृपाल के बेसिया चैन के ग्राम प्रधान पारसनाथ के विरुद्ध गांव के ही गुरुप्रसाद और सुखदेव ने नोटरी बयान हल्पी देकर जिलाधिकारी से गांव में सीसी सड़क, खड़ंजा, नाली, सोखता का बिना निर्माण कराए भुगतान निकाल कर गबन कराने की शिकायत कर जांच एंव कार्यवायी की मांग की गई थी। जिस पर जिलाधिकारी ने मार्च 20 को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को एक माह के अंदर जांच कर बिंदुवार रिपोर्ट देने का लिखित आदेश दिया था।
विज्ञापन


लॉकडाउन के कारण जांच आगे नही बढ़ सकी, अब अनलॉक होने के बाद जांच की कार्रवाई आगे बढ़ी है। जांच को दबाने के लिए भी बड़े स्तर से प्रयास हो रहे हैं, वहीं अधिकारियों की निगाहें पंचायतों में होने वाले कार्यों पर टिक गई है। श्रमिकों को रोजगार देने और गांवों के विकास के मामलों में गोलमाल करने वाली पंचायतों को चिह्नित किया जा रहा है। बेसियाचैन गांव भी जांच के दायरे में है, वहीं 20 पंचायतों के अधिकारियों को सीडीओ शशांक त्रिपाठी ने नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। माना जा रहा है कि देर सबेर कई पंचायतों के अधिकारियों व प्रधानों पर कार्रवाई की गाज गिरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दायरे में आए बेसियाचैन की कई परियोजनाएं

ग्राम सभा बेसिया चैन के शिकायत में वेबसाइट में फीड कार्यों का जिक्र किया गया है। सोखता निर्माण में एक लाख इकतालीस हजार, धनीराम के घर से राधेश्याम के घर तक सीसी रोड 03 लाख 82 हजार, राधे श्याम के घर से कोराई लाल के घर तक सीसी रोड 02 लाख 48 हजार, काली स्थान तक सीसी रोड 08 लाख 50 हजार, ननके के घर से काली स्थान तक सीसी रोड 03 लाख 40 हजार, बेसिया चैन से काली स्थान तक खड़ंजा 56 हजार 250 रुपये, मिश्री लाल के घर से तिलक राम के घर तक सीसी रोड 02 लाख 55 हजार, अयोध्या यादव के घर से काली स्थान तक काली स्थान तक 06 लाख 37 हजार 500 रुपये, सुखराम के घर से संपर्क मार्ग खड़ंजा कार्य 30 हजार रुपये, पारस के खेत से रेल लाइन तक खड़ंजा कार्य एक लाख 48 हजार 500 रुपये, पवन के घर से अभिराम के घर तक नाली निर्माण 86 हजार 400 का कार्य दिखाकर सभी 31 लाख 64 हजार 650 रुपये गबन कर लिया गया है।

बेसियाचैन के गोशाला में पशुओं के मौत की भी जांच
बीते दिनों सीडीओ ने बेसियाचैन गांव के गौशाला का निरीक्षण किया था। उन्होंने पशुओं के मौत मामले में सचिव को निलंबित कर दिया था और प्रधान को नोटिस जारी किया था। अब गोशाला के मामले की भी जांच हो रही है। आरोप है कि गोशाला में हद दर्जे की लापरवाही बरती गई, वहां सुविधाओं की कमी थी। इसके कारण वहां पशुओं की मौत हो गई है। सीडीओ ने साफ कहा है कि गोशालाओं में सुविधाओं में कमी मिली तो कठोर कार्रवाई होगी।

जल्द पूरी होगी जांच
बेसियाचैन पंचायत में अनियमितता की जांच मिली है। लॉकडाउन के कारण जांच नहीं हो पाई थी, पंचायत से रिकार्ड मांगे जा रहे हैं। जल्द जांच पूरी करके जिलाधिकारी को रिपोर्ट दी जाएगी। -रविन्द्र नाथ सिंह राठौर, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जांच अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed