फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Many parties came in support of farmers, joined protest

किसानों के समर्थन में उतरे कई दल, प्रदर्शन

Mon, 14 Dec 2020 10:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 10:02 PM IST
विज्ञापन
Many parties came in support of farmers, joined protest
गोंडा। कृषि कानूनों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में जिले के कई राजनीतिक दलों व संगठनों ने सोमवार को धरना-प्रदर्शन किया। बाद में अपना-अपना ज्ञापन प्रशासन को सौंपा।
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय समेत विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत कार्यालय के टिनशेड में धरना-प्रदर्शन कर कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पंकज चौधरी के अगुवाई में कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपकर कृषि कानूनों को वापस करने की मांग किया। बसपा नेता मसूद आलम खान ने किसानों के समर्थन में अपने निवास स्थान पर उपवास रखकर कानून वापसी की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के नेता विजय कुमार उर्फ टिंटू सिंह के नेतृत्व में निकलने वाली किसान समर्थन रैली को प्रशासन ने निकलने की अनुमति नहीं दी। यहां पर भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता और किसान इकट्ठा हुए थे।
जिसको देखते हुए यहां सीओ महावीर सिंह, थानाध्यक्ष उमरी बेगमगंज रतन कुमार पांडे, थानाध्यक्ष नवाबगंज राजेश सिंह के अलावा एक कंपनी पीएसी लगाई गई थी। टिंटू सिंह के आवास पर पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष केशवराम यादव भी समर्थकों के साथ मौजूद थे।
सपाइयों ने डीएम कार्यालय पर दिया धरना
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार सोमवार को सपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को डीएम कार्यालय पर धरना देकर ज्ञापन सौंपा। धरने को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की वाजिब मांगों को नजरअंदाज कर हृदयहीन रवैया अपना रही है।
पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार में किसानों का शोषण हो रहा है। गेहूं के दाम कम होने के बावजूद उसके बीज मंहगे दामों में बेचा जा रहा है। जिलाध्यक्ष आनंद स्वरूप यादव पप्पू यादव ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा किसान आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है।
पूर्व विधायक नंदिता शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार किसान व गरीब विरोधी है। जिला प्रशासन के हिटलरशाही के चलते सपा नेताओं को घर में नजरबंद किया जा रहा है। विधान परिषद सदस्य महफूज खां ने कहा कि सपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है।
सपा के प्रत्येक कार्यकर्ता किसानों के साथ हैं। पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे, पूर्व विधायक रामविशुन आजाद, पूर्व विधायक रामप्रताप सिंह ने वर्तमान सरकार पर निशाना साधा। प्रदर्शन में सपा नेता सूरज सिंह, राजेश दीक्षित, आनंद शुक्ल, राजेश्वरी चौधरी, फहीम अहमद, बलराज सिंह आदि उपस्थित रहे।
छावनी में तब्दील हुआ हलधरमऊ गांव
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर बिगड़ती कानून व्यवस्था, कृषि कानून व किसानों के उत्पीड़न के विरोध में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन होना था। सपा के जिला उपाध्यक्ष मसूद खां की अगुवाई में जैसे आगे बढ़े पुलिस ने सपाइयों को घर से नहीं निकलने दिया।
सोमवार को सपा के विधान परिषद सदस्य व पूर्व जिलाध्यक्ष महफूज खां के आवास पर सपाइयों का हुजूम पहुंच गया। लेकिन पुलिस के जवान सुबह से ही महफूज खां को हाउस अरेस्ट कर लिया। काफी मशक्कत के बाद भी सपाइयों का प्रदर्शन नहीं हुआ। उनके आवास पर ही एसडीएम करनैलगंज ज्ञानचंद्र गुप्ता ने पहुंचकर ज्ञापन लिया।
बसपा नेताओं ने उपवास रख जताया विरोध
बसपा नेता मसूद आलम खां ने किसानों के समर्थन में गांधी पार्क पहुंचकर उपवास रखा। किसानों के साथ बैठे मसूद ने कहा कि किसान अन्नदाता हैं। उनके साथ नाइंसाफी हो रही है। धरने में नान बच्चा मिश्रा, शिव प्रसाद, योग्यजीत सिंह, इंसपेक्टर सिंह,राम नयन सिंह, अर्जुन मौर्य, कृष्ण चन्द्र पांडेय, रोहित यादव, राजेश प्रजापति शामिल रहे।
कम्युनिस्टों ने भी दिया धरना, सौंपा ज्ञापन
किसान विरोधी कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर किसान मजदूर संघर्ष समन्वय समिति गोंडा के तत्वावधान में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला मुख्यालय कार्यालय पर किसान मजदूर नौजवान सहित अन्य जन संगठनों ने धरना-प्रदर्शन किया।

धरने की अध्यक्षता कामरेड प्रेमा देवी, जमाल खान, अब्दुल गनी व संचालन सीआईटीयू के राज्य कमेटी सदस्य कामरेड कौशलेंद्र पांडेय ने किया। धरने को श्रमिक नेता कामरेड सत्यनारायण त्रिपाठी, कामरेड राजीव कुमार, कामरेड जमाल खान, कामरेड खगेंद्र जनवादी, रामकिशोर, राम गोविंद मिश्रा, ईश्वरशरण शुक्ला, आशीष सिंह, अमित शुक्ला, सादिक जफर, राम सागर ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed