{"_id":"618e9da5019617423a32dc59","slug":"many-big-wrestlers-chit-sakshi-malik-out-of-championship-gonda-news-lko6041395164","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई अर्न्तराष्ट्रीय पहलवान कुश्ती में हुए चित, साक्षी मलिक चैम्पियनशिप से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई अर्न्तराष्ट्रीय पहलवान कुश्ती में हुए चित, साक्षी मलिक चैम्पियनशिप से बाहर
विज्ञापन
नंदिनीनगर में दांव आजमातीं गीता फोगाट व भाग्यश्री।
- फोटो : GONDA
गोंडा। नंदिनी नगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही सीनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप के दूसरे दिन फ्री स्टाइल कुश्ती मुकाबले में कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी चित हो गए। गीता फोगाट, दिव्या काकरान, साक्षी मलिक जैसे नामी गिरामी पहलवान अपने शुरुआती मुकाबले में हार गईं, जबकि साक्षी मलिक पदक से ही बाहर हो गईं। उनके पति सत्यव्रत ने रेलवे की ओर से खेलते हुए फाइनल में महाराष्ट्र के हर्षवर्धन को चित कर गोल्ड जीत लिया और हर्षवर्धन को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
शुक्रवार को फ्री स्टाइल कुश्ती के कई बड़े मुकाबले हुए। कई अंतरराष्ट्रीय पहलवानों ने जोर आजमाइश की । अलग-अलग भार वर्ग में हुई प्रतियोगिताओं में कई अंतरराष्ट्रीय पहलवान चित हो गए। शाम छह बजे तक कुल आठ भार वर्गों में मुकाबले हुए। 55 किलोभार वर्ग में हरियाणा की अंजू ने गोल्ड मेडल जीता।
फाइनल में अंजू की भिड़ंत गुजरात की भाविका से हुआ। रोचक मुकाबले में अंजू गोल्ड तथा भाविका को रजत पदक मिला। इस मुकाबले में मध्य प्रदेश की रमन व यूपी की इंदू तोमर ने कांस्य पदक जीते। 59 किलोभार वर्ग में हुए मुकाबले में दर्शक खूब उत्साहित दिखे।
विज्ञापन
कारण अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गीता फोगाट इसमें जोर आजमाइश कर रही थीं। इसका फाइनल गीता फोगाट व रेलवे की सरिता मोर के बीच हुआ। रोचक मुकाबले में खेल प्रेमी व पहलवान अपनी-अपनी टीम की हौसलाअफजाई कर रहे थे। लेकिन फाइनल मुकाबले में गीता फोगाट हार गईं और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
सरिता मोर ने गोल्ड पर दांव लगाया। इसमें महाराष्ट्र की बागेश्वरी व हरियाणा की पूजा डांडिया ने कांस्य पदक जीते। 62 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा की संतीता ने रीतू को शिकस्त देकर गोल्ड पर कब्जा जमाया, जबकि रीतू रानी को सिल्वर मिला। इस मुकाबले में महाराष्ट्र की सृष्टि व हरियाणा की मनीषा ने ब्रांज जीता।
68 किलोग्राम भार वर्ग में रेलवे की रीतू ने गोल्ड पर कब्जा जमाया, जबकि हरियाणा की नैना को सिल्वर मिला। हरियाणा की ही अनीता व रेलवे की निक्की ने कांस्य पदक जीता। 72 किलोग्राम भार वर्ग में रेलवे की पिंकी ने पंजाब की कुलविंदर को फाइनल में हरा दिया।
पिंकी को गोल्ड व कुलविंदर को सिल्वर मेडल मिला। इस मुकाबले में उत्तराखंड की अनुराधा व रेलवे की दिव्या काकरान को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। 86 किलोग्राम भार वर्ग के पुरुष मुकाबले में पंजाब के संदीप को गोल्ड, सेना के मंजीत को सिल्वर पदक मिले, जबकि सेना के ही पवन व महाराष्ट्र के बेता को कांस्य पदक मिला।
97 किलोग्राम भार वर्ग में रेलवे की ओर से खेलते हुए साक्षी मलिक के पति सत्यव्रत को गोल्ड मेडल हासिल हुआ। साक्षी मलिक भले ही अपने मुकाबले में हार गईं ओर पदक से बाहर हो गईं लेकिन उनके पति सत्यव्रत ने उसकी भरपाई कर दी। इस मुकाबले में महाराष्ट्र के हर्षवर्धन ने सिल्वर तथा रेलवे के करनदीप व हरियाणा के दीपक को कांस्य पदक हासिल हुए।