फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Mankapur-Datouli road to be built with 12 crores

12 करोड़ से बनेगी मनकापुर-दतौली की सड़क

Mon, 14 Sep 2020 08:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
Mankapur-Datouli road to be built with 12 crores
गोंडा के मनकापुर-दतौली मार्ग पर जेसीबी से खोदाई करते हुए। - फोटो : GONDA
मनकापुर (गोंडा)। वर्षों से मुसीबत झेल रहे राहगीरों की राह होगी आसान सोमवार को मनकापुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मनकापुर-दतौली मार्ग के पुनर्निर्माण कार्य का उद्घाटन करके शुरू किया गया। समाज कल्याण मंत्री के पीआरओ वेद प्रकाश दुबे ने बताया कि सांसद कीर्तिवर्धन सिंह व समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री के अथक प्रयास से सोमवार को पूर्व ब्लॉक प्रमुख मोलहू प्रसाद वर्मा व स्थानीय किसान प्रेम कुमार सिंह द्वारा मनकापुर-दतौली मार्ग का उद्धाटन कर पुनर्निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया।
विज्ञापन

पीआरओ के मुताबिक उतरौला-फैजाबाद-इलाहाबाद राज्य मार्ग (69) के किलोमीटर 27 से किलोमीटर 38 तक मनकापुर-दतौली मार्ग जिसकी लंबाई 12 किलोमीटर है। उक्त मार्ग का चौड़ीकरण व उच्चीकरण पुनर्निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ है। इस मार्ग पर लगभग 12 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस मार्ग को शिव कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा लगभग तीन महीने में निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। इस मार्ग बन जाने से हजारों लोगों का राह आसान हो जाएगा। उक्त मार्ग से आवागमन करने वाले अनूप सिंह, अन्नी सिंह, विकास सिंह, अवधेश कुमार, अजय शुक्ला, अरविंद वर्मा, राज कुमार सिंह, पप्पू सिंह, शोभित, अनुराग, सेबू खां, सीके सिंह, रामदीन आदि लोगों ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed