{"_id":"584461e24f1c1bb54fa8660f","slug":"mankapur-and-itiathok-first-in-kabaddi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी में इटियाथोक व मनकापुर ने अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी में इटियाथोक व मनकापुर ने अव्वल
अमर उजाला/गोंडा
Updated Mon, 05 Dec 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
कबड्डी खेलते छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा महोत्सव में होने वाले खेलों के ट्रायल मुकाबले रविवार से शुरू हो गए। प्रभारी जिलाधिकारी जयंत कुमार दीक्षित ने नारियल तोड़कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहले दिन कबड्डी के बालिका व बालक वर्ग के मुकाबले कराए गए, जिसमें बालिका वर्ग में इटियाथोक व बालक वर्ग में मनकापुर की टीम ने अपनी प्रतिद्वंद्वी टीमों को हराकर अपना परचम लहराया।
जिला व्यायाम शिक्षक संजय सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी ने गोंडा महोत्सव में होने वाले खेलों के सेमीफाइनल तक के मुकाबलों को महोत्सव के पहले कराने का निर्देश दिया है। इसी को लेकर रविवार से शहर के पुलिस परेड ग्राउंड पर इस प्रतियोगिता की शुरुआत की गई।
प्रतियोगिता के पहले दिन बालक व बालिका वर्ग के कबड्डी के मुकाबले कराए गए। उद्घाटन मुकाबला बालक वर्ग के मनकापुर व प्रकाश इलेवन के बीच खेला गया। दोनों ही टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इस मैच में मनकापुर के खिलाड़ियों ने प्रकाश इलेवन की टीम को पटखनी देते हुए जीत हासिल की।
विज्ञापन
बालक वर्ग का दूसरा मुकाबला कटरा व करनैलगंज की टीमों के बीच खेला गया। इस मुकाबले में कटरा की टीम ने जीत दर्ज की। इसके बाद सिटी मांटेसरी व शहीदे आजम सरदार भगत सिंह की टीमें भिड़ीं। इस मैच में सिटी मांटेसरी की टीम विजयी रही। इसके बाद प्रतियोगिता के दूसरे राउंड में मनकापुर व सिटी मांटेसरी स्कूल की टीमें आपस में भिड़ीं। इस मैच में मनकापुर की टीम भारी पड़ी।
कबड्डी के बालिका वर्ग का पहला मुकाबला इटियाथोक व छपिया के बीच खेला गया, जिसमे इटियाथोक की टीम विजेता बनी। उधर, गोंडा महोत्सव में रविवार को खेले गए वॉलीबॉल के पहले मैच में बभनजोत व महर्षि विद्या मंदिर की टीमों के बीच खेला गया जिसमें बभनजोत की टीम ने 15-6 से जीत दर्ज की। दूसरे मैच में रघुकुल विद्यापीठ व तरबगंज की टीमें भिड़ीं। इस मुकाबले में तरबगंज की टीम ने रघुकुल विद्यापीठ की टीम का हरा दिया।
गोंडा। गोंडा महोत्सव के लिए रविवार को शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज में रंगोली व कलश सज्जा की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में शामिल बेटियों ने रंगोली व कलश सजाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।