फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Manisha, Khushi and Prabhat won the long jump.

Gonda News: लंबी कूद में मनीषा, खुशी व प्रभात ने बाजी मारी

Fri, 05 Dec 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 05 Dec 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Manisha, Khushi and Prabhat won the long jump.
कबड्डी में दांव आजमाते ​खिलाड़ी।
मुजेहना। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से संत सहजवन इंटर कॉलेज, बाबागंज में विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बालक-बालिकाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सब जूनियर बालिका कबड्डी में राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, मुजेहना की टीम विजेता बनी। संत सहजवन इंटर कॉलेज की टीम उपविजेता रही। बालक वर्ग में संत सहजवन इंटर कॉलेज विजेता और मुजेहना की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन


सब जूनियर बालक 100 मीटर दौड़ में प्रभात पासवान ने प्रथम स्थान हासिल किया, राज वर्मा द्वितीय और किशन यादव तृतीय रहे। जूनियर बालक 100 मीटर दौड़ में नीरज ने जीत दर्ज की। अभिषेक कुमार दूसरे और नयन तिवारी तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर बालक 100 मीटर दौड़ में सचिन सिंह ने पहला स्थान पाया। अमित कुमार तिवारी दूसरे और मुकेश भास्कर तीसरे स्थान पर रहे। सब जूनियर 200 मीटर दौड़ में प्रभात पासवान ने फिर से प्रथम स्थान हासिल किया, रवि प्रजापति दूसरे और अवधेश यादव तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद बालक वर्ग में प्रभात पासवान ने पहला स्थान, अभिषेक ने दूसरा और नरेंद्र ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन


सब जूनियर बालिका 100 मीटर दौड़ में खुशी ने प्रथम स्थान, लक्ष्मी तिवारी दूसरे और सुमन प्रजापति तीसरे स्थान पर रही। जूनियर 100 मीटर दौड़ में अंतिमा तिवारी पहले, वंदना वर्मा दूसरे और गुंजन पांडेय तीसरे स्थान पर रहीं। सीनियर 100 मीटर दौड़ में मोहिनी वर्मा ने पहला स्थान पाया, सरिता दूसरे और प्रीति तीसरे स्थान पर रहीं। लंबी कूद में मनीषा ने प्रथम स्थान, कविता दूसरे और जूली तीसरे स्थान पर रहीं। सीनियर लंबी कूद में खुशी ने पहला, अंजलि दूसरे और काजल तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजेता खिलाड़ियों और टीमों को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषराम बारी, धानेपुर चेयरमैन प्रतिनिधि भारत भूषण वर्मा, मुजेहना मंडल अध्यक्ष मुनींद्र शर्मा, मेहनौन मंडल अध्यक्ष रमेश सिंह और प्रधानाध्यापक राजेंद्र तिवारी ने पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दीप कुमार, आयुष एवं आयुषी वर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed