{"_id":"57dc398f4f1c1b5e48d47758","slug":"man-crushed-by-truck-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को ट्रक ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को ट्रक ने कुचला, मौत
अमर उजाला/गोंडा
Updated Fri, 16 Sep 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
जुटी ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरगूपुर-इटियाथोक मार्ग पर पिपरा भोधर गांव के समीप शुक्रवार की सुबह दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में बाइक सवार एक युवक सड़क पर गिर गया, जिसे उधर से गुजर रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे चालक को पुलिस ने ट्रक समेत पकड़ लिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
खरगूपुर थाना क्षेत्र के केसईपुरवा गांव के रहने वाले मजीद का बेटा सलीम (22) शुक्रवार की सुबह बाइक से इटियाथोक थाना क्षेत्र के धर्मेई गांव स्थित अपनी ससुराल जा रहा था। जब वह खरगूपुर-इटियाथोक मार्ग पर पिपरा भोधर गांव के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे बाइक सवार कमलेश कुमार वर्मा निवासी सेमरौना चौखडिय़ा थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच से उसकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिससे इससे सलीम बाइक से सड़क गिर गया।
तभी उधर से गुजर रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कमलेश बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद भाग रहे ट्रक चालक को पुलिस ने ट्रक समेत पकड़ लिया। दुर्घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में सलीम के पिता मजीद ने थाना खरगूपुर में ट्रक चालक दीानानाथ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष खरगूपुर देवेंद्र पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है।