फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Man arrested for pushing wife from train

ट्रेन से पत्नी को धक्का देने वाला गिरफ्तार

Mon, 28 Mar 2022 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Man arrested for pushing wife from train
नवाबगंज (गोंडा)। पत्नी की पिटाई कर चलती ट्रेन से धक्का देकर हत्या करने के प्रयास में आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 21 मार्च की रात कटरा रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास घायल अवस्था में एक महिला पड़ी थी। उसे स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से नवाबगंज सीएचसी में भर्ती कराया था।
विज्ञापन

घायल महिला नेहा शर्मा ने नवाबगंज थाने में तहरीर देकर बताया था कि वह पंजाब के लुधियाना की निवासी है। वहीं पर अयोध्या के बीकापुर थाने के नेवली पुरवा गांव निवासी ज्ञानचंद शर्मा से मुलाकात हुई थी। दोनों ने अगस्त में शादी कर ली थी। उसके बाद पति के घर बीकापुर आकर रहने लगी थी। कुछ समय के बाद पति व उनकी मां रीता देवी दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट करते और उसे प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन

21 मार्च को लखनऊ चलने की बात कहकर घर से अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर वे लोग आए और वहां से मनकापुर होकर लखनऊ चलने की बात कहकर सरयू एक्सप्रेस से मनकापुर पहुंचे। कुछ समय स्टेशन पर रहने के बाद फिर फैजाबाद से लखनऊ के लिए ट्रेन पकड़ने की बात कहकर उसी ट्रेन में बैठ लिए। कुछ समय के बाद दोनों में विवाद होने लगा। कटरा स्टेशन के पास पहुंचने पर पति ज्ञानचंद ने गला दबाकर ट्रेन से धक्का दे दिया जिससे वह घायल हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में पीड़ित महिला की तहरीर पर सास तथा पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना तथा जान से मारने के प्रयास सहित कई धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed