फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   mahrajganj-lalia route stalled

महाराजगंज-ललिया मार्ग पर आवागमन ठप

Thu, 25 Jun 2015 11:13 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 25 Jun 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
जिले में बीती रात हुई भारी बारिश के चलते खरझार पहाड़ी नाले में बाढ़ आ गई। बाढ़ के कारण महराजगंज तराई-ललिया मार्ग पानी में डूब गया। इससे करीब छह घंटे तक वाहनों का आवागमन बाधित रहा। गुरुवार को दोपहर बाद एक बजे पानी घटने के बाद मार्ग पर आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन


बाढ़ आने से आसपास के करीब 10 गांव पानी से घिर गए हैं। क्षेत्रवासियों ने नाले की सिल्ट सफाई न होने तथा बांध का निर्माण न होने पर आक्रोश जताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। गुरुवार सुबह खरझार पहाड़ी नाले में आए उफान से सड़क पर पानी भर गया।
विज्ञापन


इससे महराजगंज तराई-ललिया मार्ग पर करीब छह घंटे तक वाहनों का आवागमन ठप रहा। कुछ लोग जान जोखिम में डालकर सड़क पर किसी तरह गुजर रहे थे। दोपहर करीब एक बजे पानी कम होने के बाद मार्ग पर वाहनों का आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहाड़ी नाले में आए उफान के चलते लैबुड्डी, कनहरा, बनकटवा, प्यारेडीह, तिवारीडीह, शांतीनगर, परसिया, लोहेपनिया, साहेबनगर व कमदी आदि गांवों के रास्तों पर भी पानी भर गया है। साथ ही यह गांव चारों तरफ से पानी से घिर गए हैं।

क्षेत्रीय जन संघर्ष सुरक्षा समिति के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार वर्मा, राम दुलारे, गंगाराम, डॉ. सुल्लन, निब्बर व मोबीन आदि ने बताया कि बीते माह डीएम प्रीति शुक्ला ने नाले का निरीक्षण कर अधिकारियों को सिल्ट सफाई तथा बांध का निर्माण कराने का आदेश तो दिया था, लेकिन आज तक कोई काम नहीं हुआ।


इन लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने शीघ्र ही पहाड़ी नाले की बाढ़ से क्षेत्र में होने वाले नुकसान को रोकने का प्रयास नहीं किया तो वे आंदोलन करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed