फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   mahila divas

महिला दिवस पर सप्ताह भर आयोजित होंगे कार्यक्रम

Fri, 04 Mar 2022 11:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
mahila divas
गोंडा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक सप्ताह तक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसकी तैयारी में महिला कल्याण विभाग जुट गया है। जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी ने बताया है कि वर्तमान में चल रहे आजादी के अमृत महोत्सव से आठ मार्च को सप्ताह भर पांच से 11 मार्च तक सोशल मीडिया कैम्पेन से हैशटेग का प्रयोग कर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रमों में महिलाओं की उपलब्धियों, लैंगिक आधारित भेदभाव तथा हिंसा को समाप्त करने संबंधी तथा विभिन्न क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण हेतु सकारात्मक व दृश्यमान परिवर्तन को लेकर रेखांकित किए जाएंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी बताया कि पांच मार्च को ब्रेक द वायस इवेंट से होगा। पांच व छह मार्च को गांवों-कस्बों अथवा शहरों में पुरूषपरक सोचे जाने वाले कार्यों में अपनी पहचान बनाने वाली महिलाएं, रूढ़िवादी परंपराओं को पीछे छोड़ दूसरों को प्रेरणा देने वाली महिलाएं शामिल होंगी। सात मार्च को आयोजित वूमन आफ टू मोर कार्यक्रम के तहत विद्यालयों/कॉलेजों/आंगनबाड़ी केंद्रों/गृहों में किशोरियों एवं महिलाओं के साथ उनकी शिक्षा तथा स्वावलंबन की चुनौतियों पर चर्चा आयोजित की जाएगी। आठ मार्च को अनंता कार्यक्रम के रूप में मनाया जायेगा। इसमें समाज में बदलाव हेतु प्रयासरत महिलाओं जैसे ऐंटरप्रन्योरर/उद्यमी, चेंज एजेंटेस, समाजसेवी अथवा समाज की रूढ़ियों/पूर्वागृहों से संघर्ष कर आगे सफल जीवनयापन करने वाली महिलाओं की प्रेरक कहानियों को टीवी, अखबार, सोशल मीडिया के माध्यम से जन जन तक पहुंचाया जायेगा।
विज्ञापन

नौ मार्च को भी होंगे कार्यक्रम
महिला दिवस के बाद नौ मार्च को सोशल मीडिया कैम्पेन ‘गो पर्पल’ के तहत विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारी/ कर्मचारियों के साथ-साथ कोई भी नागरिक ‘महिलाओं के प्रति सम्मान’ दर्शाने अथवा ‘लैंगिक समानता’ में अपनी भागीदारी देने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर ‘पर्पल/बैगनी’ कपड़ों/कैप्स /आर्म-रिस्ट बैंड आदि नवाचारों का प्रयोग कर सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज पोस्ट करेंगे। हैशटैग का प्रयोग करेंगे। बताया कि 10 मार्च को ‘हैल्थ वॉच’ कार्यक्रम के तहत विद्यालयों/कॉलेजों/आंगनबाड़ी केंद्रों/गृहों में किशोरियों एवं महिलाओं को जागरूक किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से स्वास्थ्य कैंपों का आयोजन किया जायेगा तथा 11 मार्च को ‘सुरक्षा वारियर्स’ के तहत विभिन्न विभागों की सुरक्षा वारियर्स की पहचान की जायेगी। उठाये गये मुद्दों पर विभिन्न विभागों द्वारा कार्यवाही कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed